jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 21 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवीन आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की छठवे चरण की नीलामी 22 मार्च तक पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी करोड़ों घरों को मुफ्त बिजली जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान व जागरूकता रैली का हुआ आयोजन ईरान-अमेरिका संघर्ष ट्रम्प के लिये बना गले की फांस मजहब की दिवार लाँघ की मोहब्बत: छतरपुर की दो चचेरी बहनों ने सात साल के इंतज़ार के बाद थामा हमसफ़र का ... तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर भोपाल में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक इंदौर मेट्रो के दूसरे फेज का फाइनल टेस्ट संपन्न, इमरजेंसी ब्रेक और स्टेशन मैनेजमेंट की हुई परख

कांग्रेस नेता विजय शंकर मिश्र के निधन पर राज्यपाल एवं डॉ. मदन मोहन झा ने जताया शोक

पटनाः बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र के निधन पर राज्यपाल फागू चौहान एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Install Android App -

वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक बेहद सरल और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को गहरा दु:ख हुआ है। बिहार की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

बता दें कि विजय शंकर मिश्र का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उन्होंने पटना सिटी के नूरपर इलाका स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा हैं। वह 1986 से 1998 तक बिहार विधान परिषद के दो बार सदस्य रहे।