कांग्रेस ने किया पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी व लोह पुरुष सरदार पटेल को याद।जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारणी गठन कर दी नियुक्तियां
हरदा/ 31 अक्टूबर को आयरन लेडी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की स्मृति एवं भारत के पूर्व प्रथमगृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के निज निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महिला कांग्रेस द्वारा जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बनाकर पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला महिला कांग्रेस द्वारा हरदा ब्लॉक अध्यक्ष मंजू अनिल बिल्लोरे खिरकिया ब्लॉक में सोना शर्मा एवं टिमरनी में अर्चना विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष 9 महामंत्री 9 सचिव एवं दो प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उषा गोयल हरदा विधायक आरके दोगने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले देवकीनंदन लल्ला लखन सिंह मौर्य कार्यकारी जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल कैलाश दागड़ा अब्दुल सलाम ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास इकबाल अहमद मोहन बिश्नोई संजय गोयल हरिमोहन शर्मा बालकृष्ण पाटील नगर पंचायत अध्यक्ष यशोदा पाटिल जिला पंचायत सदस्य नमिता पिपर्दे सदस्य उर्मिला लक्ष्मीनरायन ठाकुर ज्योति तिबारी उमा बाई प्रेरणा जैन सोना शर्मा खिरकिया सीमा जाट सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।