ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर...

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह जीते, भाजपा के डा जामदार ने कहा, जनता का निर्णय शिरोधार्य

मकड़ाई समाचार जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान की मतगणना का काम लगभग पूरा हो गया है। जबलपुर के 79 वार्डों के लिए चुनाव कराए गए। वहीं महापौर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा के डा. जितेंद्र जामदार ने कहा, उन्हें जनता का निर्णय शिरोधार्य है।

पत्नी यामिनी ने पति जगत बहादुर सिंह की जीत पर खुशी जताई।

naidunia

भाजपा में मायूसी छाई

- Install Android App -

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के महापौर पद उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह अन्नू को आठ राउंड के बाद कुल 1,63,364 मत प्राप्त हो चुके हैं, वहीं भाजपा के डा.जामदार को 1,30,649 वोट मिले है। इस अनुपात के मुताबिक आठ राउंड के बाद अन्नू की कुल बढ़त 32709 हो गई है। जिसके बाद जीत की आस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक तरुण भानोट, विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी मतगणना स्थल पहुंच गए है। कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जीत की आस को लेकर खुशी भी मनाने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है।

अन्नू के घर लगने लगी भीड़-

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ पहुंचने लगी है।

महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी 32 हजार मतों से आगे

naidunia

जबलपुर। लगभग 32000 मतों से जगत बहादुर से अन्नू आगे चल रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया संजय यादव तरुण भनोट एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा एमएलबी स्कूल के बाहर विक्ट्री साइन बना कर खुशी जाहिर करते हुए।

महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डा जितेंद्र जामदार से चार हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं।

जबलपुर महापौर के कांग्रेस उम्मीदवार अन्नू सिंह की 30 हजार की लीड के बाद मौके पर पहुंचे राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, कांग्रेस विधायक विधायक तरुण भनोत और लखन घनघोरिया।

naidunia

भेड़ाघाट नगर परिषद के परिणाम घोषित

naidunia

छठवें राउंड के बाद कांग्रेस के अन्नू 24750 वोट से आगे

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के महापौर पद उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह अन्नू लगातार बढत बना रहे हैं। छह राउंड के बाद अन्नू को कुल 1,24,985 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के उम्मीदवार डा जितेंद्र जामदार को 1,00,229 वोट हासिल हुए हैं। इस लिहाज से कांग्रेस के अन्नू की कुल बढ़त 24750 हो गई है। वहीं, वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी रजनी साहू 497 वोटों से आगे चल रही है। आठवें राउंड की 500 वोट से आगे चल रही है। अग्रसेन वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी जतिन राज साडे 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 32 से करीब 15 अक्टूबर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वार्ड नंबर 15 से 185 वोट से राजू पटेल आगे चल रहे हैं। वार्ड नंबर 14 से कांग्रेसी 504 वोट से आगे चल रही है, जबकि वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस प्रत्याशी 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी रजनी साहू 497 वोटों से आगे चल रही है आठवें राउंड की 500 वोट से आगे चल रही हैं। अग्रसेन व्हाट्सएप कांग्रेस प्रत्याशी जतिन राज साडे 600 वोटों से पीछे चल रहे हैं इसी तरह वार्ड नंबर 32 से करीब 15 अक्टूबर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं वार्ड नंबर 15 से 185 वोट से राजू पटेल आगे चल रहे हैं वार्ड नंबर 14 से कांग्रेसी 504 वोट से आगे चल रही है जबकि वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस प्रत्याशी 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जबलपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी काफी आगे

पांचवें चरण में कांग्रेस के अन्नू 4156 वोट से आगे।

छठवें चरण में अन्नू 3675 वोट से आगे…

छह राउंड के बाद अन्नू की कुल बढ़त- 24750

छह राउंड के बाद कुल मत, अन्नू-1,24,985

जामदार-1,00,229

भेड़ाघाट नगर परिषद : कांग्रेस प्रत्याशी जीत के बाद…

naidunia

naidunia

तरुण भनोट और विनय सक्सेना मतगणना स्थल पर पहुंचे।

naidunia

नगर परिषद भेड़ाघाट के मतगणना की स्थिति

कुल वार्ड 15

कांग्रेस 9

भाजपा 6 में जीत दर्ज की

भेड़ाघाट भाजपा पार्षद जीत के बाद जुलूस निकालते समर्थक।

naidunia

जबलपुर में चौथे राउंड के बाद कांग्रेस के अन्नू को 83952 और बीजेपी के जामदार को 67027 मत मिले।

जबलपुर में अन्नू को लीड मिलने की खबर से कांग्रेस विधायक पहुंचे मतगणना स्थल

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के महापौर पद उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह अन्नू को 8609 मतों की लीड मिलने की खबर के बाद कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भानोट एवं विनय सक्सेना भी मतगणना स्थल पहुंच गए है। चार राउंड के बाद अन्नू कुल 16923 वोट से आगे हो गए हैं। इसकी खबर लगते ही कांग्रेसियों के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। वहीं, भाजपा के समर्थक शांति से मतगणना स्थल पर मौजूद है। इसके साथ ही 79 वार्डों में से 28 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी आगे हैं, 32 वार्डों में कांग्रेस आगे, एक वार्ड में शिवसेना आगे और दो वार्ड में निर्दलीय आगे है। बाक़ी वार्डों में कांटे की टक्कर चल रही है।

जबलपुर महापौर पद…

तीसरे चरण में कांग्रेस के अन्नू 4430 वोट से आगे।

चौथे चरण में अन्नू 3735 वोट से आगे…

चार राउंड के बाद अन्नू की कुल बढ़त- 16923

जबलपुर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू के वोट का आंकड़ा जिस तरह बढ़ रहा है उसको देखने के बाद कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया विनय सक्सेना और तरुण भनोट मतगणना स्थल में पहुंच गए हैं।

naidunia

जबलपुर नगर निगम में राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 31 से मधुबाला राजपूत भाजपा प्रत्याशी 1000 वोट से आगे चल रही हैं।

जबलपुर नगर निगम में पंडित भवानी प्रसाद वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी अयोध्या तिवारी 109 वोट से आगे चल रहे हैं।

जबलपुर नगर निगम गोविंद बल्लभ पंत वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी 200 वोटों से आगे।

जबलपुर में एमएलबी स्कूल स्थित मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए खड़े पुलिस अधिकारी एवं जवान।

naidunia

सिहोरा में जीते प्रत्याशियों की सूची

naidunia

जबलपुर में 79 वार्डों का अपडेट

भाजपा कांग्रेस में काँटे की टक्कर

28 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी आगे

32 वार्डों में कॉग्रेस आगे

1 वार्ड में शिवसेना आगे

2 वार्ड में निर्दलीय आगे

बाक़ी वार्डों में काँटे की टक्कर

naidunia

सिहोरा नगरीय निकाय चुनाव परिणाम 2022

ये हैं जीते प्रत्याशी

वार्ड क्रमांक-1- प्रमोद चौधरी निर्दलीय

वार्ड क्रमांक-2- शारदा तिवारी,भारतीय जनता पार्टी

वार्ड क्रमांक-3-.रीता अजय शंकर शुक्ला,भारतीय जनता पार्टी

वार्ड क्रमांक-4- संध्या दिलीप दुबे भारतीय जनता पार्टी

वार्ड क्रमांक-5- मुजाहिद उल्ला खान (अरशद खान), इंडियन नेशनल कांग्रेस

वार्ड क्रमांक-6- रंजना सुशील दुबे, भारतीय जनता पार्टी-

वार्ड क्रमांक-7-जवाहर, भारतीय जनता पार्टी-

वार्ड क्रमांक-8-कल्पना आलोक पांडे, इंडियन नेशनल कांग्रेस

वार्ड क्रमांक-9-ममता बाई,इंडियन नेशनल कांग्रेस

वार्ड क्रमांक-10-लीला सुप्पी बर्मन, भारतीय जनता पार्टी-

वार्ड क्रमांक-11-बेबी विनय पाल, भारतीय जनता पार्टी

वार्ड क्रमांक-12-गौरा देवी विश्वकर्मा, भारतीय जनता पार्टी

वार्ड क्रमांक-13-राजेश चौबे, इंडियन नेशनल कांग्रेस

वार्ड क्रमांक-14-माधुरी गणेश दहिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस

वार्ड क्रमांक-15-अंकुश नायक, निर्दलीय

वार्ड क्रमांक-16-अजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी

वार्ड क्रमांक-17-रमेश पटेल, इंडियन नेशनल कांग्रेस

वार्ड क्रमांक-18-शारदा बर्मन, बीजेपी

चरण में कांग्रेस के अन्नू 3880 वोट से आगे।

दूसरे चरण में अन्नू 4729 वोट से आगे…

अन्नू को कुल लीड- 8609

पनागर नगर परिषद में भाजपा हारी, 8 कांग्रेस, 7 भाजपा

बरेला नगर परिषद – 13 भाजपा, 2 कांग्रेस

जबलपुर। नगर निगम वार्ड क्रमांक 35 में कमलेश अग्रवाल 4 राउंड में 260 वोट से आगे कांग्रेस अमरीश मिश्रा सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड से 1009 वोट से आगे।

naidunia

naidunia

जबलपुर नगर निगम लगभग 3836 वोटों से जगत बहादुर अन्नू डॉ जामदार से आगे।

अभी दो राउंड की मतगणना हुई

कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू आगे।

कांग्रेस-19561

बीजेपी-15709

दो चरणों के रुझान में कांग्रेश के अन्नू 3800वोटों से आगे

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में पहले दो चरणों के रूझान सामने आ गए हैं, जिसमें कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू 3800 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना स्थल पर अब तक मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 21 से 25 तक पांच मशीनें खोली गई है, जिसमें भाजपा के महापौर पद उम्मीदवार डॉ जितेंद्र जामदार को 1175 एवं कांग्रेस के जगत बहादुर से अनु को 1152 वोट मिले हैं। वार्ड क्रमांक 26 से 30 मैं डॉ जितेंद्र जामदार को 1192 एवं अनु को 861 वोट मिले हैं। वार्ड क्रमांक 31 से 35 में डॉ जितेंद्र जामदार को 1042 एवं अनु को 1249 वोट मिले हैं। अब तक हुई मतगणना के अनुसार दूसरे चरण में कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू अपने प्रतिद्वंदी डॉ जितेंद्र जामदार से 3800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नगर परिषद भेड़ाघाट में मतगणना को लेकर भारी उत्साह। बाहर गहमागहमी। नगर परिषद भेड़ाघाट में कुल 15 हैं। वार्ड में छह भाजपा और नौ कांग्रेस के पार्षद विजय की तरफ अग्रसर।

naidunia

naidunia

जबलपुर। नगर निगम शुरुआत की वोटिंग के रूझान

वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 25 जामदार को 1175 और अन्नू को 1152 वोट प्राप्त हुए

वार्ड 26, 27, 28, 29, 30 में 75 वोट से कांग्रेस पीछे

वार्ड 31, 32, 33, 34, 35 में 207 वोट से कांग्रेस आगे

वार्ड क्रमांक 26 27 28 29 और 30 मैं 75 वोटों से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू अपने प्रतिनिधि डॉ जीतेंद्र जामदार से पीछे चल रहे हैं।

डा जामदार 21 वोटों से आगे

वार्ड क्रमांक 21 22 23 24 और 25 में पहले चरण में पांच मशीनें खुली जिसमें डॉ जीतेंद्र जामदार 21 वोटों से अपने प्रतिनिधि जगत बहादुर सिंह अनु से आगे रहे अन्नू को 1152 और डॉक्टर जामदार को 1175 वोट मिले

गहमागहमी के बीच 8.40 पर खुला स्ट्रांग रूम का ताला, डाक मतपत्र की गणना शुरू

जबलपुर। मतगणना स्थल पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखा गया| सुबह ठीक 8:40 पर स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया| इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक उपेंद्र नाथ, जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर इलैया राजा टी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अर्जरिया सहित सभी राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशी मौजूद रहे|

9 बजे शुरू हुई डाक मतपत्र की गिनती-

स्ट्रांग रूम खुलने के बाद सुबह ठीक 9:00 बजे डाक मतपत्र की गिनती भी शुरू हो चुकी है| डाक मतपत्र की पेटियों के ताले खोलने में कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है|चाबी मैच नहीं होने के कारण काफी देर तक कर्मचारी परेशान होते रहे|

धार्मिक नारे लगे, थोड़ी कहासुनी भी हुई-

मतगणना स्थल पर आने जाने को लेकर की गई व्यवस्था मैं मीडिया कर्मियों एवं राजनीतिक दलों के कुछ लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, जिस कारण सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों से उनकी मामूली कहासुनी भी हुई है|इस दौरान मतगणना केंद्र के पास धार्मिक नारे भी लगाए गए|

जीत के लिए नर्मदा से आशीर्वाद

naidunia

जबलपुर। महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार सुबह नर्मदा पूजन करने गए। जहाँ नर्मदा का आशीर्वाद लिया। यहा से वे नए अस्पताल आये और मतगणना स्थल जाने वाले अभी कर्ताओं को रवाना किया इसके बाद भी खुद भाजपा के संभागीय कार्यालय चले गए, जहां से वह मतगणना पर नजर रखेंगे उन्होंने बताया कि वे कार्यकर्ताओं के संकेत मिलने के बाद ही मतगणना स्थल पर जाएंगे।

स्ट्रांग रूम से वार्ड-वार ईवीएम निर्धारित टेबलों पर पहुंचाई जाएंगी। एमएलबी स्कूल में होने वाली मतगणना के लिए 18 कक्षों में 79 टेबल लगवाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारी तैनात होंगे। एक टेबल पर एक वार्ड के पार्षदों एवं महापौर के मतों की गणना होगी। इस तरह से एक कमरे में पांच वार्डों की मतगणना का इंतजाम है। जबलपुर नगर निगम में 79 वार्ड हैं, लिहाजा जहां मतगणना का काम 16 कक्षों में चलेगा। इनके अतिरिक्त एक कक्ष टेबुलेशन (सारणीयन) और एक पोस्टल बैलेट के लिए रहेगा। मतगणना केंद्र पर करीब 600 मतणगना-अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनके अलावा भोजन और पानी व्यवस्था के लिए नियोजित कर्मचारी अलग हैं। नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 11 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के जगतबहादुर सिंह अन्नू और भाजपा के डा. जितेंद्र जामदार के बीच ही है। इस बार हुए चुनाव की मतदाता सूची में कुल 9 लाख 75 हजार 732 मतदाताओं के नाम शामिल रहे, जिनमें से करीब 5 लाख 85 हजार 95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयाोग किया। मतदान का प्रतिशत करीब 60 रहा। इस चुनाव के माध्यम से नगर निगम के 79 वार्डों के लिए पार्षद और महापौर प्रत्‍याशी का चयन हो जाएगा। जिले में इसके अलावा नगर पालिका सिहोरा व पनागर एवं नगर परिषद भेड़ाघाट व बरेला के लिए भी मतगणना होगी। नगर पालिका सिहोरा में 18 वार्ड हैं, जबकि पनागर, बरेला और भेड़ाघाट में वार्डों की संख्या 15-15 है।