मकड़ाई समाचार ग्वालियर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी शोभा सिकरवार पहले राउंड से ही अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की सुमन शर्मा से बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी बढ़त में लगातार इजाफा हो रहा है। 10 वें राउंड के बाद शोभा सिकरवार को 181405 मत मिले थे और सुमन शर्मा को 159714 मत मिले। यानि शोभा सिकरवार को 21691 मतों की बढ़त थीं इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की रुचि गुप्ता को 34 हजार 871 वोट व नोटा को 3097 मत मिले है। अभी तक 4 लाख दो हजार 676 मतों की गिनती हो चुकी है।
नगरनिगम के वार्ड क्रमांक 53 से पूर्व एमआईसी सदस्य व भाजपा प्रत्याशी खुशबू गुप्ता चुनाव हार गई हैं। यहां बता दें कि खुशबू गुप्ता भाजपा से मेयरपद के टिकट की दौड़ में भी थी।
अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 18,839 मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस को अभी तक कुल वोट 1,62,388 मिले हैं और भाजपा को कुल वोट 1,43,549 मिजे है। आम आदमी पार्टी की रुचि गुप्ता को 32016 मत मिले है। नोटा को भी 2803 मत मिले है। अभी तक 3 लाख 61 हजार 731 मतों की गिनती हुई है।
मतगणना स्थल साइंस कालेज के सामने परिणाम जानने के लिए भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। इसी दौरान कार्यकर्ताओं में बहस हो गई और मारपीट पर उतर आए। झड़प जब हो ही रही थी तभी पुलिस आ गई और कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी की बढ़त 10 हजार पार हो गई है। हालांकि भाजपा के लिए राहत की बात यह है कि वार्ड पार्षद की गणना में वह 35 वार्डों में आगे हैं। मतगणना के छटवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार को 93799 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा को 83040 मत मिले। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी 10759 मतों से आगे हैं। हालांकि भाजपा के लिए राहत यह है कि वार्ड पार्षदी में उसके उम्मीदवार 66 में से 35 वार्डों में आगे है। कांग्रेस उम्मीदवार 21 पर, 2 पर बसपा व अन्य 8 प्रत्याशी आगे हैं। दाेपहर तीन बजे से वार्डाें में पार्षदी के नतीजे भी आना शुरू हाे गए हैं। वार्ड 33 से निर्दलीय प्रत्याशी अरूण कुशवाह चुनाव जीत गए हैं। वहीं वार्ड 41 से भाजपा प्रत्याशी माेहित जाट, वार्ड 40 से भाजपा उम्मीदवार संजीव पाेतनीस विजयी हुए हैं। इसके अलावा वार्ड 27 से लक्ष्मी सिंह ने जीत हासिल की है।
ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी से लगातार पिछड़ रही हैं। वर्तमान में तीन राउंड खत्म हो गए हैं और चौथे राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा 9441 मतों से पीछे हो गई थी। भाजपा प्रत्याशी को अभी तक 66217 मत मिले हैं और कांग्रेस प्रत्याशी को 75658 मत मिले हैं।
ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार पहले राउंड से अभी तक लगातार भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा पर बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के तीन राउंड समाप्त हो गया है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी को 57951 और सुमन शर्मा को 50491 मत मिले हैं। इस लिहाज से 7460 मतों से आगे हैं।
ग्वालियर में महापौर पद के लिए चल रही मतगणना में प्रशासन ने दूसरे राउंड की अधिकृत घोषणा की गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी को 3186 से आगे हैं। तीसरे राउंड की गिनती चल रही है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी करीब 49 सौ मतों से आगे हाे गई हैं। दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार को 27637 मत मिले और भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा को 24451 मत मिले हैं। तीसरे राउंड में ग्वालियर में महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार शोभा सिकरवार ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सुमन शर्मा से 4989 मतों से बढ़त बना ली है। अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार को 41531, भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा को 36542 मत मिले हैं।
ग्वालियर में महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार शोभा सिकरवार ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सुमन शर्मा से 4728 मतों से बढ़त बना ली है। अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार को 31907, भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा को 27179 और रुचि गुप्ता को 6571 मत मिले हैं।
ग्वालियर में महापौर पद के लिए हो रही मतगणना में पहले राउंड का रुझान सामने आया है। कलेक्टर ने बताया कि पहले राउंड में महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार 17 सौ मतों से आगे हैं। पहले राउंड में शोभा सिकरवार को 13674, भाजपा की सुमन शर्मा को 12297 व आप की रुचि गुप्ता को 2798 मत मिले हैं।
ग्वालियर में चल रही मतगणना के बीच आज भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने जब अनाधिकृत रूप से मतगणना कक्ष में प्रवेश करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इस दौरान थोड़ा हंगामा भी हुआ। एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के पास एआरओ कार्ड था जो 6 एजेंट के ऊपर होता है। इस कार्ड के आधार वे एजेंट के साथ बैठ सकते हैं। यहां वहां घूम नहीं सकते। इसलिए उन्हे उस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया। इसके अलावा मतगणना स्थल के बाहर जबरन गाड़ी ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, विवाद हुआ। विवेकानंद चौराहे से नाका चंद्रवदनी की ओर जा रहे थे, झांसी रोड थाना ले जाया गया।
ग्वालियर में पहले राउंड में 44 वार्डों में कांग्रेस900 मतों से बढ़त में हैं। इनमें से अधिकतर इलाके ग्रामीण क्षेत्र के हैं। वार्ड 45 से 66 में कांग्रेस 300 मतों से आगे है। डाक मतपत्रों की पेटियां सुबह नौ बजे टेबिलोंं पर पहुंची और खोली गईं। इसके बाद मतगणना शुरू हो गई। पेटियों को टेबलों तक पूरी सुरक्षा के साथ लाया गया।
फैक्ट फाइल
कब हुआ था मतदान 6 जुलाई
कुल मतदाता 1068247
वोटिंग प्रतिशत 49. 3 फीसद
महापौर प्रत्याशी 7
पार्षद प्रत्याशी 358
कुल मतदान केंद्र 1169
66 वार्ड, छह क्लस्टर और हर वार्ड में एक-एक टेबलः साइंस कालेज में मतगणना होगी, जिसमें छह कक्ष निर्धारित किए गए हैं। 66 वार्ड की 66 टेबल रहेंगी और एक कक्ष में 11-11 वार्डों का क्लस्टर बनाया गया है। हर क्लस्टर पर एक एआरओ हैं । इन 66 टेबल पर पार्षद और महापौर के मतों की गणना होगी। इन 66 टेबलों पर राउंड चलेंगे। डाकमत पत्रों के मामले में प्रत्येक एआरओ पर एक टेबल लगेगी यानि कुल छह टेबल महापौर की लगेंगी। पार्षद के डाकमत पत्र उसी वार्ड कक्ष में गिने जाएंगे।
अभी तक 3500 डाकमत पत्र,17 की सुबह आठ बजे तक स्वीकृतः नगर निगम चुनाव में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा डाले गए डाकमत पत्रों में अभी तक 3500 मतपत्र डल चुके हैं। नगर निगम चुनाव में कुल 7000 डाकमत पत्र हैं। डाकमत पत्र मतगणना वाले दिन सुबह आठ बजे तक स्वीकृत किए जाएंगे। इसके बाद आए डाकमत पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। डाकमत पत्र सबसे पहले गिने जाएंगे जो लगभग एक घंटे में पूरे गिन लिए जाएंगे।