मकड़ाई समाचार हरदा। महीने के आखिरी रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा किये जाने वाले झंडावंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्थानीय घण्टाघर चौक पर कांग्रेस सेवा दल द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया।
जिसमे कांग्रेस सेवा दल प्रदेश प्रशिक्षक गोविंद व्यास द्वारा झंडावंदन किया गया व झंडावंदन के पूर्व वन्दे मातरम एवं उसके बाद ध्वज सलामी पश्चात राष्ट्रगान का वाचन किया गया एवं सेवादल संदेश दिया गया।
इस मौके पर सेवा दल यंग बिग्रेड जिला अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, अतुल पस्टारिया, शाहरुख खान, खेमचंद कपूर, संजय अग्रवाल, अशोक पटेल, विक्की आदि मौजूद थे।