मकड़ाई समाचार इंदौर। कानून की पढ़ाई करने वाली भोपाल की युवती ने जीवन से तंग आकर आत्महत्या कर रही हूं ऐसा सुसाईड लिख फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
जानकारी केे अनुसार अरेरा कालोनी भोपाल निवासी युवती इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्कीम-78 में किराए के मकान में रहती थी।वह कानून की पढ़ाई के साथ नौकरी भी करती थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि वह जीवन से मायूस होकर आत्महत्या कर रही है।युवती के कमरे से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जीवन से मायूस होकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। थाना प्रभारी के अनुसार युवती रश्मि रजनीश कुमार शुक्ला स्कीम-78 स्थित हर्षदीप मेंशन में किराए से रहती थी।
देर शाम को उसके फ्लैट से बदबू आने पर रहवासियों ने झांक कर देखा तो रश्मि फांसी पर लटकी हुई थी। रश्मि की बुआ की बेटी श्रुति दिनेश दुबे ने पुलिस को बताया कि शाम को कजिन बहन निक्की शुक्ला का दिल्ली से काल आया था। निक्की रश्मि को काल लगा रही थी लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। करीब 6.30 बजे वह पहुंची तो रहवासियों ने घटना बताई। संभवतः शव तीन दिन पुराना है। एसआइ आरएस दंडोतिया के मुताबिक, कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उसमें किसी पर आरोप तो नहीं लगाया लेकिन उसने जीवन से परेशान होकर आत्महत्या की है।
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह
इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा
उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी
सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू
एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद
राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए
तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
