ब्रेकिंग
गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश सिवनी मालवा: शराब ठेकेदार ने नियमों को ताक में रखकर बिना अनुमति पंचायत क्षेत्र में खोल दी अवैध शरा... हंडिया में मुहर्रम का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए थे पुख़्... हरदा दुखद खबर: पति ने शराब के लिए मांगे पत्नी से रुपए, नहीं देने पर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट मप्र के शहडोल में भारी बारिश से हाहाकार: रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कें और घरों में भी भराया बार... हरदा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही केंद्र की मोदी सरकार -राजेश वर्मा  गुर्जर समाज हरदा के द्वारा मेद्यावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृति वितरण कार्यक्रम  कार्यक्रम आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भव्य चातुर्मास सत्संग का आयोजन आज से: निकलेगी हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली एवं ग्राम चौतलाय से कल...

कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी मजबूत होती है : लिटोरिया

घोड़ाडोंगरी पहुँचे बोर्ड अध्यक्ष, आयोजित हुआ स्वागत समारोह

- Install Android App -

बैतूल घोड़ाडोंगरी । भारतीय जनता पार्टी का विश्व में जो विराट स्वरूप है वह कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बल पर है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसका कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए तन मन और धन तीनों समर्पित करता है। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जैसे महामानव ने हमें समर्पण का मंत्र दिया है। यह विचार मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र लिटोरिया ने घोड़ाडोंगरी में आयोजित सम्मान समारोह मैं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जिले में भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रहे श्री लिटोरिया के बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर घोड़ाडोंगरी में भाजपा मंडल की ओर से पूर्व विधायक गीता उइके के निवास पर श्री लिटोरिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, पूर्व विधायक श्रीमती गीता उईके, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, वरिष्ठ नेता विशाल बत्रा, राजेंद्र मालवीय, बिरदीचंद अग्रवाल, प्रशांत गावंडे, संजीव राय, दीपक उइके सहित अन्य नेता मंचासीन रहे। इस दौरान पूरे मंडल क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से अपने लाड़ले नेता का जोरदार स्वागत किया। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके ने श्री लिटोरिया को साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने अपने संबोधन में श्री लिटोरिया के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि आपके कर्मठ व्यक्तिव के कारण संगठन मंत्री के कार्यकाल में जिले के बूथ बूथ पर पार्टी मजबूत हुई। पूर्व विधायक श्रीमती गीता उइके, वरिष्ठ नेता विशाल बत्रा, राजेंद्र मालवीय आदि ने भी अपने संबोधन में श्री लिटोरिया के कार्यकाल को याद किया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता आभास मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने किया। इसके पूर्व भौरा एवं शाहपुर मंडल में भी कार्यकर्ताओं ने श्री लिटोरिया का जोरदार स्वागत किया। ततपश्चात श्री लिटोरिया भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा के निवास पहुँचे जहाँ उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए समर्पण नीति अभियान के बारे में जानकारी ली और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक समर्पण कराने का आह्वान किया।