jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

किशोर नगर मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति पहुंची महादेव गढ़ किया पार्थेश्वर शिवलिंग निर्माण

महादेव गढ़ मंदिर में किया पार्थेश्वर पूजन एवं लिया कावड़ यात्रा में आने का संकल्प।

- Install Android App -

खंडवा। नगर के अति प्राचीन ऐतिहासिक महादेवगढ़ मंदिर में श्रावण मास के दौरान चल रहे दो माह के अनुष्ठान में प्रति दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिला मंडल की मातृशक्तियां महादेव गढ़ स्थित शिवलिंग पूजन अभिषेक के लि पहुंच रही हैं। यह जानकारी देते हुए मंदिर प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि किशोर नगर मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति महादेव गढ़ मंदिर में पार्थेश्वर शिवलिंगों का निर्माण एवं पूजन के लिए पहुची। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने उपस्थित सभी माताओं बहनों से कहा कि आप सभी कावड़ यात्रा में आए एवं क्षेत्र की सभी माता बहनों को भी आने के लिए आमंत्रित करे। 4 अगस्त को निकलने वाली युवाओं की जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा में भी अपने परिवार से अपने भाई अपने बेटे एवं आपने रिश्तेदारों को भेजें। मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े के मंत्र उच्चारण के मध्य श्रीमती पंजिता गाठे, कलाबाई यादव, नेहा मंगवानी, आरती चित्तौड़े, कुमकुम उपाध्याय, ज्योति मंगवानी, लीलाबाई प्रजापति, वंदना राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति द्वारा शिव अभिषेक कर पार्थेश्वर शिवलिंगों का पूजन किया गया।