jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

किसानों और महिलाओं के लिए जैविक खेती प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

खंडवा =-के डी एस एस संस्था के माध्यम से देशगांव सेंटर से संचालित सोल परियोजना के द्वारा किसानों और महिलाओं के लिए जैविक खेती प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सोल परियोजना अधिकारी सुशील फ्रांसिस और स्टाफ के द्वारा जैविक खेती आधारित प्रशिक्षण का आयोजन 25 गांवों में 375 किसानों को कृषि एवं उनकी तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण में सुशील फ्रांसिस और लालसिंह पटेल ने किसानों को जैविक खेती वर्मी कंपोस्ट मटका खाद पोषण बगीचा और खेत में पोषक तत्व प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों को कम लागत की खेती करने समेत कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया है वहीं किसानों को जैविक खेती करने और जैविक खाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है साथ ही 50 मटका खाद और 40 वर्मी पीड का निर्माण भी किया गया परियोजना स्टाफ के द्वारा खेतों में भी जाकर स्थिति का ब्योरा लेते हुए कीट तथा रोगों के उपचार के लिए घरेलू व जैविक तरीकों की जानकारी दी है इस कार्यक्रम में दिलीप घोषले राजू रंधावे दिग्विजयसिंह ठाकुर दिनेश कनाडे वीरेंद्रसिंह चौहान आदि का विशेष योगदान रहा है।