ब्रेकिंग
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...

कुर्ला में बिल्डिंग ढहने से अब तक 11 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Mumbai Building Collapse : मुंबई के कुर्ला इलाके में बीती रात 4 मंजिला इमारत ढहने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने पहले ही इमारत को खतरनाक बताते हुए खाली करने का नोटिस दिया था, लेकिन लोगों ने इमारत खाली नहीं की। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। इमारत का एक हिस्सा खतरनाक स्थिति में है। यहां से लोगों को बीती रात ही हटा लिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। राहत तथा बचाव कार्य का जायजा लिया। आदित्य ठाकरे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘जब भी बीएमसी नोटिस जारी करती है, (इमारतें) खुद खाली कर दी जानी चाहिए … अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है … अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा, ‘लगभग पांच से सात लोगों को बचाया गया। यहां की सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहना जारी रखा। हमारी प्राथमिकता सभी को बचाने की है। ताकि आस-पास के लोग परेशान न हों।’