jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे

कृषि मंत्री कमल पटेल बोले छिंदवाड़ा में कमलनाथ और उनके खानदान को अनाथ करेंगे.

 (छिंदवाड़ा)/ भोपाल : मध्यप्रदेश की सियासी राजनीति का पारा शुक्रवार के दिन चढ़ा हुआ रहा। एक ओर जहा कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला। तो वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने जवाबी हमला किया। इस बीच कमलनाथ के छिंदवाड़ा जिसे कमलनाथ का गढ़ माना जाता है ।वहा पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने पांढुर्णा से कमलनाथ के गढ़ में हुंकार भरी।
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को इस बार कमलनाथ के साथ उनके खानदान को अनाथ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का जो संकल्प है वह छिंदवाड़ा से शुरू होगा। छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभाओं पर इस बार कमल खिलेगा और 2024 में छिंदवाड़ा लोकसभा भी बीजेपी जीतेगी।