jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा जिले में दे रहे है अपराधियों को खुला संरक्षण- आदित्य गार्गव

मकड़ाई समाचार हरदा। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं हरदा के विधायक कमल पटेल पर जिले के अपराधियों को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाया है। आदित्य गार्गव ने कहॉ है कि कमल पटेल के कार्यकाल में हरदा जिला विकास में तो नम्बर एक नही हो पाया अपराधो में जरूर नम्बर एक होते जा रहा है। इसके पीछे कमल पटेल की कार्यशैली जिम्मेदार है। जिले में अवैद्य रूप से जुआ सट्टा एवं गॉव-गॉव में शराब की विक्री हो रही है। एवं ऐसे सभी तत्वो को मंत्री कमल पटेल का पूरा संरक्षण है। वे जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर भी ऐसे तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही न करने हेतु दवाब बनाते है।

- Install Android App -

     प्रेस विज्ञप्ति के साथ जारी मंत्री की आई.डी. से ही पोस्ट हुई एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट जारी करते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि नगर खिरकिया के अपराधी बंटी उर्फ बलवीर पिता रघुवीर सलुजा को कलेक्टर हरदा ने 3 माह के लिए जिला बदर के आदेश दिये थे। कलेक्टर के आदेश पारित होने के बाद से ही उक्त अपराधी का हरदा सहित अन्य नजदिकी जिलो में प्रवेश प्रतिबंधित होता है। लेकिन कलेक्टर के आदेश के बाद भी उक्त अपराधी की अपने साथ फोटो पोस्ट कर मंत्री ने यह सिद्ध कर दिया है कि जिले के सभी अपराधी तत्वो को उनका खुला संरक्षण है। एवं ऐसे फोटो सार्वजनिक होने से जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ भी बंध जाते है। एवं वे मंत्री के संरक्षण में अपराध करने वालो पर कोई कार्यवाही नही कर पाते है।

     जिला कांग्रेस के प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि इस तरह की घटनाओं से कमल पटेल का चरित्र उजागर होता है।