jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

कृषि मंत्री की पोस्ट पर मचा बवाल। भाजपा में राजपूत समाज नहीं लेगा जिम्मेदारी : साद

भाजपा मंडलाध्यक्ष पद से हटाने का मामला

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार खिरकिया । गोलू राजपूत को भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से हटाए जाने के एक दिन बाद राजपूत समाज ने सख्त एतराज जाते हुए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आड़े हाथों लिया है । इस मामले में अब राजपूत समाज की भी एंट्री हो गई है । राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष व सिराली नगर परिषद चुनाव के प्रभारी बनाए गए शिवनारायण साद ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस थाली में खाया उसमें छेद किया इस प्रकार के मैसेज चल रहे हैं , जो कहीं से कहीं तक उचित नहीं है । हमारे सामाजिक बंधु पर इस प्रकार के आरोप का कोई भी व्यक्ति भाजपा में कोई भी राजनीतिक पद नहीं लेगा । पूरी समाज भाजपा का बहिष्कार करेगी । गोलू राजपूत भी शनिवार को मीडिया के सामने आए । उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुई क्रास वोटिंग में उनके खिलाफ षड्यंत्र हुआ । मैं लंबे समय से पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं । कभी पार्टी से गद्दारी नहीं की । क्रास वोटिंग में 2 लोगों के नाम सामने आ रहे हैं , जिनका जल्द ही पार्टी के सामने खुलासा करूंगा । दोनों के नाम कृषि मंत्री कमल पटेल और जिला संगठन के सामने बताए जाएंगे । राजपूत ने यह भी कहा कि षड्यंत्र के तार भाजपा पार्टी के लोगों से ही जुड़े हैं ।