jhankar
ब्रेकिंग
बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई

कॉलेज छात्रा ​​​​​​​से दुष्कर्म, आरोपी ने बंदूक की नोक पर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया अबॉर्शन, 3 के खिलाफ FIR

राजस्थान : राज्य के सीकर में एक कॉलेज छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का देहशोषण करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और अन्य दो लोगों के खिलाफ सीकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने शिकायत में बताया कि साल-2021 में वह सीकर के लॉ कॉलेज की स्टूडेंट थी। दाखिला लेने के लिए उसकी मुलाकात पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल से हुई। मार्च 2021 में राकेश गढ़वाल ने युवती से कहा कि उसकी क्लास की सभी छात्र-छात्राएं सीकर में होटल में है, जहां मीटिंग चल रही है। तुम भी मीटिंग में आ जाओ।

राकेश गढ़वाल के कहने पर पीड़िता होटल चली गई, जहां राकेश ने उसे एक कमरे में भेजा। इसके बाद राकेश गढ़वाल भी उस कमरे में आ गया। युवती का आरोप है कि राकेश गढ़वाल ने उसे बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी राकेश गढ़वाल ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी राकेश गढ़वाल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करवा दिया।

आरोपी राकेश गढ़वाल ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करता रहा। बार-बार देहशोषण करने से युवती गर्भवती हुई तो आरोपी राकेश गढ़वाल ने खाली कागजों पर उसके साइन करवा लिए और फिर बेहोशी की दवा खिलाकर अपने भाई के परिचित के अस्पताल में ले जाकर उसका अबॉर्शन करवा दिया। आरोपी राकेश गढ़वाल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से करीब 4 लाख रुपए और 30 ग्राम सोने के गहने हड़प लिए।