ब्रेकिंग
देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा... सिवनी मालवा: समय से स्कूल नहीं पहुँच रहे शिक्षक, प्रवेश उत्सव के बाद से ही शासकीय प्राथमिक शाला चांग... तलाकशुदा पति ने किया पत्नि से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज  प्रभारी मंत्री श्री सारंग 4 जुलाई को हरदा जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कलेक्टर श्री जैन ने लेपटॉप वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में द... सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा।

कोरोना की एंट्री, खतरे की घंटी : चीन में तबाही मचाने वाले वेरिएंट ने भारत में दी दस्तक, 3 मामले आए सामने, सतर्कता नहीं बरता तो पड़ेगा भारी…

COVID-19 : चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के उपस्वरूप बीएफ 7 वेरिएंट है। अब इस घातक वेरिएंट के 3 मामले भारत में भी सामने आए हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था। उन्होंने कहा कि, अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, चीन में तबाही मचाने वाले वेरिएंट के गुजरात में दो मामले आए हैं, उनमें से वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में कोरोना मरीज का एक नया वेरिएंट पॉजिटिव आया है। वहीं एक 61 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गईं हैं। जिसका इलाज चल रहा है। नगर निगम के मुताबिक़, ‘महिला सितंबर महीने की 11 तारीख़ को अमेरिका से यहां आई थी। उन्होंने फ़ाइजर के तीन डोज लिये हुए थे। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनका सैम्पल लिया गया था। वो स्वस्थ थीं और उनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी किया गया था। उस सैंपल का रिज़ल्ट आज आया है। महिला स्वस्थ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कोविड समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड मामलों की संख्या में समग्र वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा और उभरते स्वरूपों पर नज़र रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है। यहां आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चीन के विभिन्न शहर वर्तमान में कोविड के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ओमिक्रॉन, ज्यादातर बीएफ.7, की चपेट में हैं, जो बीजिंग में फैलने वाला मुख्य स्वरूप है।