jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

कोरोना फ्री हुईं कंगना, नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आने की दी सूचना, फैन्स को कहा थैंंक्यू

कंगना रनौत ने कोरोना कके खिलाफ जंग जीत ली है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक मैसेज डाला है, जिसमें अपने कोरोना नेगिटिव होने की सूचना दी गई है। कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है और उनके फैंस एक्ट्रेस को ठीक होने की बधाई दे रहे हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी के जरिए लिखा है – “Hello everyone, मेरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. मैं आपके से कुखकहना चाहती हूं, कैसे मैंने इस वायरस को हराया है. मुझे कहा गया है कि मैं इस वायरस के फैन क्लब को ऑफेंड ना करुं. हां, ये सच है कि अगर कोरोना के लिए कुछ कहा जाए तो बहुत सारे लोग नाराज हो जाते हैं. सभी चाहने वालों और शुभचिंतको को थैंक्यू और प्यार.”

- Install Android App -

कुछ ही दिनों पहले कंगना ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उसके बाद से ही कंगना के फैन्स उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे। वैसे कंगना रनौत ( kangana ranaut) हमेशा से ही अपनी बेबाकी और बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं। ये हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना ने लिखा था कि इंस्टाग्राम ने मेरा कोरोना वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है, क्योंकि इस पोस्ट में मैंने धमकी दी थी कि मैं कोरोना को खत्म कर दूंगी। मुझे इंस्टाग्राम पर आए दो दिन हुए हैं। लगता है यहां एक हफ्ते से ज्यादा नहीं टिक पाऊंगी।

हाल ही में कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। इसके बाद से कंगना इंस्टा पर सक्रिय हो गई हैं। जल्द ही कंगना की फिल्म थलाइवी रिलीज होनेवाली है। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी रिलीज डेट लगातार टलती जा रही है।