jhankar
ब्रेकिंग
मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को

खंडवा: प्रशासन की स्वीकृति के पश्चात नवचंडी मेले की अवधि 15 दिन के लिए बढ़ाई गई,

मां नवचंडी धाम पर आयोजित वार्षिक मेला निमाड़ ही नहीं प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है।

खंडवा ।। नवचंडी मेला खंडवा के नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां नवचंडी के आशीर्वाद एवं महंत बाबा गंगारामजी के मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से आयोजित मेला निमाड़ के साथ प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है।

- Install Android App -

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बाबा गंगाराम के प्रयासों से लगभग 30 वर्षों से यह मेला आयोजित किया जा रहा है साथ सांस्कृतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, बड़े-बड़े फिल्मी कलाकार,राष्ट्रीय कवि एवं देश के महान गायक व भजन कलाकार इस मंच पर आकर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं , प्रतिवर्ष सभी के कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन भी आयोजित होता है ,31 मार्च को भी शानदार फिल्म स्टार नाइट का आयोजन संपन्न हुआ।

, जनता की विशेष मांग को देखते हुए मंदिर प्रमुख एवं मेला आयोजक महंत बाबा गंगाराम ने मेले की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की है उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर,जिला पुलिस अधीक्षक, एसडीएम खंडवा एवं आयुक्त नगर निगम से मेले की अवधि बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया था। अधिकारियों ने मेले की अवधि 15 अप्रैल तक किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। अब खंडवा के नागरिक 15 अप्रैल तक मेले का आनंद ले सकेंगे।