jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

खंडवा: शहरी स्वच्छता हेतु एक दिवसीय सफाई अभियान “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” चलाया गया

खंडवा। शहरी स्वच्छता हेतु एक दिवसीय सफाई अभियान “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” चलाया गया । मंगलवार को एक दिवसीय सफाई अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 सुभाष चंद्र बोस एवं वार्ड क्रमांक 47 रामेश्वर में बैकलाइन सफाई अभियान का आयोजन किया गया ।

जिसमें आम जन द्वारा बेक लाइन की सफाई में मदद की गई साथ ही बैक लाइनों के अंदर कचरा नहीं फेंकने हेतु समझाइए दी गई बेक लाइन में स्लोगन लिखने एवं पेंटिंग का कार्य भी किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं वेस्ट से बेस्ट डिजाइन बनाकर बेक लाइन में सजाई।

- Install Android App -

वार्डों में स्वच्छ सुंदर बनाने के साथ ही इस बार अब बैकलाइन(घरों के पीछे वाला स्थान) की गंदगी को स्वच्छता में बदला जा रहा है। जहां पहले गंदगी पसरी रहती थी। वहां दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देती पेंटिंग नजर आ रही है।

इस कार्य में झोन प्रभारी भुवन श्रीमाली ,वार्ड प्रभारी दिलीप खराले, वार्ड प्रभारी जय खराले एवं आईसी टीम मौजूद रही।