jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

खातेगांव में 5 मई को भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण

चमन चौक के स्थान पर अब महाराज अग्रसेन चौराहे होगा
————————————-
अनिल उपाध्याय
खातेगांव: खातेगांव मे आज परम पूज्य 108 श्री भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण होगा। आज ही चमन चौक चौराहे का नाम बदलकर महाराज अग्रसेन चौराहा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी शेखर अग्रवाल और सतीश मित्तल ने बताया कि आज 5 मई 2023 शुक्रवार को भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण एवं चौराहे का नाम बदलकर महाराज अग्रसेन चौराहा किया जाएगा।

- Install Android App -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर देवास,अध्यक्षता विधायक आशीष शर्मा करेंगे।जबकि विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी अध्यक्ष नगर परिषद खातेगांव, गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज खातेगांव, श्रीमती संगीता सुनील यादव अध्यक्ष महिला कांग्रेस देवास, श्रीमती सरोज दिनेश रावड़िया उपाध्यक्ष नगर परिषद खातेगांव रहेंगे। आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी पार्षद गण गणमान्य नागरिक के साथ ही अग्रवाल समाज के संरक्षक दीपक गर्ग, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ओम इंदौरी,, नंदू मित्तल, दीपक मंगल, कमल मित्तल, छोटू अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, व बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।