ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

खेल मैदान खत्म होने की बात निकली अफवाह? सीएम राइज स्कूल के नक्शे में शामिल है आधुनिक खेल मैदान जिसमें होगी खेलों की अनेक सुविधाएं

के के यदुवंशी,

सिवनी मालवा। कुछ दिनों से उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान चर्चाओं का विषय बन गया था, विपक्ष में बैठे राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हाथों हाथ ले लिया था। इसमें उन्हें खिलाड़ियों सहित युवाओं का समर्थन भी मिला था हालांकि बनने वाले सीएम राइज स्कूल के बारे में सबको जानकारी नगण्य ही थी। एकाएक हाई स्कूल मैदान को खत्म कर उस स्थान पर स्कूल बनाने की अफवाह ने जोर पकड़ लिया। जिसके चलते यह मुद्दा राजनीतिक की भेंट चढ़ गया। लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाना भी इसका एक बड़ा कारण रहा है।

सीएम राइज स्कूल बनने के चलते जिस खेल मैदान के खत्म होने की बात कही जा रही थी, वह बात सीएम राइज स्कूल का नक्शा सामने आने के बाद कोरी अफवाह साबित हो रही है। सीएम राइज स्कूल का जो नक्शा सामने आया है, उसमें खेल मैदान है, बल्िक उस खेल मैदान को और ज्यादा सुविधाजनक होने के साथ साथ खेलो के लिए व्यवस्थित भी हाेने वाला है। सीएम राइज स्कूल के नक्शे के अनुसार खेल मैदान के बीच में कि्रकेट की पिच रहेगी, साथ ही इस मैदान पर हॉकी, फुटबाल जैसे खेल भी हो सके इसकी भी व्यवस्था होने वाली है। मैदान में कि्रकेट की पिच के साथ ही पिच के दोनो तरफ बेडमिंटन, टेनिस जैसे अन्य खेलों के अनुसार ग्राउंड को भी डेवलप किए जाने की बात सामने आई है।

- Install Android App -

जहां एक तरफ हाई स्कूल में आधुनिक सुविधा युक्त खेल मैदान बनाए जाने की बात स्कूल के नक्शे में शामिल है। लेकिन सत्ता पर काबिज भाजपा की बड़ी चूक रही कि वह खेल मैदान के खत्म होने और सीएम राइज स्कूल की सच्चाई जनता के बीच नहीं ला पाई और इस बीच विपक्षी दलों को अपनी राजनीति करने का अवसर मिल गया। अगर भाजपा स्कूल के नक्शे व खेल मैदान को लेकर अपनी बात सही तरीके से जनता के सामने रख देती तो अफवाहों पर लगाम लग जाती।

इनका कहना है :
खेल मैदान खत्म होने की अफवाह राजनीतिक स्टंट मात्र है, नक्शें में खेल मैदान है। कुछ लोगों को सीएम राइज स्कूल बनने से समस्या है, जिसके लिए अफवाह फैला रहे है कि मैदान खत्म हो रहा है।

       रिंकू जैन, नपाध्यक्ष
            सिवनी मालवा

खेल मैदान पूरी तरह सुरक्षित है , मैदान खत्म होने की बात पूरी तरह अफवाह है। CM राइज स्कूल के नक्शे में मैदान बना हुआ है।
    प्रेमशंकर वर्मा, विधायक
       सिवनी मालवा।