ब्रेकिंग
टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार मुझसे बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना... हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

गुजरात कांग्रेस का दावा, अहमदाबाद का नाम बदलने के खिलाफ राज्य की जनता

अहमदाबादः गुजरात कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि अहमदाबाद के लोगों ने प्रशासन को शहर का नाम बदलकर कर्णावती करने से रोकने के लिए ‘जनांदोलन’ शुरु किया है जबकि विश्व हिंदू परिषद ने ऐसा करने वालों को चेतावनी दी है। 8 नवंबर को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले नाम बदला जा सकता है। उन्होंने कहा था, ‘‘लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती किया जाए। सरकार इस मांग पर विचार कर रही है। (यह पता करने के लिए) विचार विमर्श प्रक्रिया शुरु हो गयी है कि क्या कानूनी रुप से हम ऐसा कर सकते हैं। विचार विमर्श के बाद हम ठोस कदम उठायेंगे।

- Install Android App -

क्या है ऐतिहासिक शहर से जुड़ी कहानी
गुजरात कांग्रेस के प्रमुख अमित चावड़ा ने सोमवार को कहा कि लोगों की भावना इस ऐतिहासिक शहर से जुड़ी है। उन्होंने  कहा, ‘‘अहमदाबाद एक ऐतिहासिक शहर है। यूनेस्को ने उसे धरोहर शहर का प्रतिष्ठित खिताब दिया है। हम इस शहर के बाशिंदे होने में गर्व महसूस करते हैं। लोगों की भावनाएं पीढिय़ों से इस शहर से जुड़ी हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘अहमदाबाद के लोगों ने यह सुनिश्चित करने के लिए आंदोलन शुरु किया है कि शहर का नाम न बदला जाए।

गुजरात कांग्रेस के विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने सोमवार को रुपाणी को पत्र लिखकर धमकी दी कि यदि भाजपा सरकार नाम बदलने की दिशा में आगे बढ़ती है तो वह आंदोलन छेड़ेंगे। उन्होंने पत्र में भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का ध्रुवीकरण की कोशिश करने का आरोप लगाया।  उधर, कांग्रेस के रुख से नाराज विहिप ने सोमवार को चेतावनी दी कि अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने की प्रक्रिया बाधित करने के किसी भी प्रयास को हिंदू बर्दाश्त नहीं करेंगे।