ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

गुजरात निकाय चुनाव की कुल 8474 सीटों में से BJP 2300, कांग्रेस 520, AAP 40 सीटों पर आगे

Gujarat Panchayat Nagar Palika Chunav : गुजरात में आज फिर चुनाव परिणाम का दिन है। 6 महानगरपालिकाओं में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को 31 जिला पंचायतों, 231 तहसील पंचायतों और 81 नगरपालिकाओं के नतीजे आने लगे हैं। अब तक परिणामों के मुताबिक भाजपा शुरू से बढ़त बनाकर चल रही है। यहां रविवार को मतदान हुआ था। कुल 22,174 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद है। मतदान की खास बात यह रही कि गुजरात में शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण मतदाताओं ने पंचायत व पालिका चुनाव में बंपर मतदान किया था। महानगर पालिका की अपेक्षा पंचायत चुनाव में 15 फीसद अधिक मतदान हुआ। पंचायत व पालिका चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने भी करीब 2000 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) भरुच, गोधरा व मोडासा में चुनाव लड़ रही है।

12.30 PM: गुजरात प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमलम पर पार्टी ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील 1:30 बजे बाद कभी भी पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने की सूचना दे दी गई है कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। पंचायत व पालिका चुनाव में बुरी तरह पस्त हुई कांग्रेस के लिए मोरबी जिले की मालिया मियाना नगर पालिका से बहुत अच्छे समाचार आए हैं इस नगरपालिका की सभी 24 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है कांग्रेस नगर पालिका पर पूरी मजबूती के साथ काबिल हो चुकी है।

12.20 PM: गुजरात में जिला पंचायत तहसील पंचायत तथा नगरपालिका की 8474 सीटों में से अब तक भाजपा 2300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 520 सीटों पर तो आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर जबकि 24 सीट पर अन्य बढ़त लिए हुए हैं। पंचायत में पालिका चुनाव की कई सीटों का परिणाम आ चुका है। 80 फीसदी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजेता होते दिख रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी भी शहरों के बाद ग्रामीण इलाकों में भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही।

11:17 AM: जिला पंचायत की 980 सीटों में से 133 पर भाजपा, 28 पर कांग्रेस तथा 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं। तालुका पंचायत की 4774 सीटों में से 587 पर भाजपा, 180 पर कांग्रेस तथा 28 पर अन्य आगे चल रहे हैं। नगर पालिका की 2720 सीटों में से 559 पर भाजपा, 125 पर कांग्रेस तथा 38 पर अन्य आगे चल रहे हैं। अन्य में निर्दलीय तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शामिल हैं। पालिका में पंचायत की 80 फीसदी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 2015 के चुनाव के मुकाबले बहुत पीछे चल रही है तथा महानगरपालिका की तरह पंचायत में पालिका चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार मिलती नजर आ रही है। अमरेली आणंद के बाद जामनगर तथा जूनागढ़ में भी आम आदमी पार्टी ने खाता खोला।

- Install Android App -

10.31 AM: जिला पंचायत की 980 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है। इनमें 48 सीट पर भाजपा, 4 सीट पर कांग्रेस तथा 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। तहसील पंचायत की 4774 सीटों की मतगणना शुरू हो चुकी है। इनमें से 338 पर भाजपा, 85 पर कांग्रेस तथा 17 पर अन्य आगे चल रहे हैं। नगर पालिका की 2720 सीटों की मतगणना शुरू हुई जिसमें से 310 पर भाजपा, 41 पर कांग्रेस तथा 20 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

10.15 AM: भरूच तथा गोधरा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की मौजूदगी के चलते जिला पंचायत में नगर पालिका के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आम आदमी पार्टी ने भी अमरेली में आणंद में एक-एक सीट जीतकर अपना खाता खोल लिया है। आम आदमी पार्टी ने सूरत में कांग्रेस से 27 सीट जीतकर उसका सफाया कर दिया था, सूरत महानगर पालिका में भाजपा पुन: सत्तासीन हुई लेकिन प्रमुख विपक्षी दल के रूप में आम आदमी पार्टी उभरकर सामने आ चुकी है।

10.00 AN: 4 जिला पंचायत में भाजपा ने बढ़त बनाई जबकि तीन नगर पालिकाओं में भाजपा आगे चल रही है। 13 तहसील पंचायत में भाजपा जबकि दो तहसील पंचायत में कांग्रेस आगे।

उना नगरपालिका पहले ही निर्विंरोध भाजपा के खाते में

मेहसाणा जिले की कडी तथा गीर सोमनाथ की उना नगर पालिका पहले ही निर्विंरोध भाजपा के खाते में चल गई थी। रविवार को सुबह से ही ग्रामीण मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में रुचि दिखाई और मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें देखी गई।