ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर... महिला ने टोल प्लाजा मे घुसकर कर्मचारी को जड़े 7 थप्पड़ - सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल खिरकिया: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई विशाल सभा एवं ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

गोरखपुर से गोपालपुर मार्ग रात तीन बजे से बंद, सिवनी नदी में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

मकड़ाई समाचार डिंडौरी/गोरखपुर। सिवनी नदी में बाढ़ के चलते दर्जनों गांव का संपर्क जनपद मुख्यालय से टूट गया है। करंजिया और बजाग जनपद क्षेत्र में सोमवार की रात से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सिवनी नदी में बाढ़ के चलते गोरखपुर से गोपालपुर मार्ग रात तीन बजे से बंद हो गया है। इसी के साथ सड़वा से झनकी मार्ग भी सुबह पांच बजे से बंद है। पानी पुल के ऊपर से होने के चलते यह मार्ग में आवागमन बंद हो गया है। जन जीवन में भी असर पड़ा है।

- Install Android App -

जनपद मुख्यालय करंजिया आना जाना सुबह से ही दर्जनों गांव के लोगो का बंद है। अभी भी क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। इसी तरह जिला मुख्यालय में भी सोमवार की सुबह से शुरू हुआ रुक-रुक कर बारिश का दौर रात में भी जारी रहा। सुबह भी रिमझिम बारिश हो रही है। नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। बारिश के चलते बिलगढा बांध का एक गेट मंगलवार की सुबह खोला गया है। बताया गया कि बारिश और होने पर और गेट खोले जाएंगे। क्षेत्र में बारिश के चलते जहां धान की फसलों को राहत मिलेगी, वहीं अन्य फसल प्रभावित हो सकते हैं। किसान इस को लेकर चिंतित हो रहे हैं।