jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

ग्राम रन्हाई में जनसंपर्क में पटेल बोले : हरदा जिला की टक्कर में मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री का ज़िला भी पूर्ण सिंचित नहीं

ग्राम रन्हाई में जनसंपर्क में पटेल बोले : ग्राम रन्हाई में जनसंपर्क के दौरान सभा स्थल पर भाषण देते हुए भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने हरदा जिले को सिंचाई में अग्रणी बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व सिंचाई मंत्री के क्षेत्र को तुलनात्मक रूप से कम सिंचित बताया है।

ग्राम रन्हाई में जनसंपर्क में पटेल बोले

इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस को वोट देने को टुकड़ा टुकड़ा गैंग को समर्थन करना बताते हुए इनसे सावधान रहने की अपील की।
ये वीडियो जमके वायरल हो रहा है।

◆ मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले  ने इस वीडियो को ट्वीट किया है । साथ ही संदेश भी लिखा कि –

“कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज की जमकर धुलाई की। कहा मुख्यमंत्री अपने ज़िले को सिंचित नहीं कर पाए। भाजपा में सिर फ़ुटव्वल चरम पर…

- Install Android App -

क्या कहा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  मोहन विश्नोई ने –

“कमल पटेल स्वयं एक वीडियो मे अपनी ही सरकार को कटघरे मे खड़ा कर रहे हैं । वो एक वीडियो मे बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री का जिला भी पूरा सिंचित नहीं है । सिंचाई मंत्री का जिला भी सिंचित नहीं है ।

मै उनसे सवाल पूछता हूं कि  हरदा जिले में जो कांग्रेस की सरकार में स्व. श्री इंदिरा गांधी जी ने नहर खुदवाई थी ,  भाजपा के लोग उसमे पानी नहीं पंहुचा पा रहे है।

जिले की सभी केनालो का टेल क्षेत्र 20 से 30 किलोमीटर कम हुआ है फिर कैसे होगा शत प्रतिशत सिंचित कमल पटेल को जबाब देना चाहिए ।

मेरा मानना है कि कृषि मंत्री और वर्तमान विधायक कमल पटेल ने अपने ही क्षेत्र के किसानों को 25 साल पीछे धकेल दिया है ।