ब्रेकिंग
हरदा: डीजे वाले बाबू ने प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया, एफआईआर दर्ज कालोनाइजर द्वारा खेतों में प्लाट काट बेचे जा रहे है!  रोका जाए: नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  हरदा पुलिस की सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी, नागरिकों से की अपील अवैध ईट भट्टा संचालक: अजनाल नदी भाट परेटिया में नदी किनारे अवैध मिट्टी की खुदाई वर्षों से हो रही, वे... नर्मदा किनारे चल रहे अवैध ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, बोले अब गांव में नहीं लगने द... मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया

ग्रीन वैली स्कूल कानापुर की छात्रा अम्बिका का टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर हुआ चयन

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। लोक शिक्षण संचनालय द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम इंदौर में संपन्न हुई। संभाग के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे बड़वाह तहसील की ग्रीन वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल कानापुर की छात्रा ने अंडर 19 में अम्बिका दिलीप मलगाया ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर खरगोन जिले को रिप्रेजेंट किया।जिसमें अम्बिका मलगाया ने डिवीजन की टीम में अपनी जगह बनाई गई। छात्रा अम्बिका इंदौर संभाग को राज्य में रिप्रेजेंट करेगी। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर सीताराम पटेल, हुकुम पटेल, मनोज पटेल द्वारा शुभकामनाएं दी गई। संस्था प्राचार्य नितिन जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं में संस्था के छात्र-छात्राएं राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खरगोन जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसका श्रेय संस्था के क्रीडा शिक्षक साजिद खान एवं छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम को जाता है। इस अवसर शिक्षक हरीश गुर्जर, दीपक गुर्जर, महेश बिरला, लोकेंद्र दसौन्धी, रानू खान, सेवक अंजने, पिंटू सोनी, सुंदरलाल मुछाला, ममता जोशी, अनीता चौहान, बिंदु वर्मा पीयूष कुमरावत, ममता तवर, प्रीति पटेल, नीलम भावसार एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया।