jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

घर घर भेजेंगे 5 लाख अभिमंत्रित रुद्राक्ष,राजगढ़ में चल रही पं प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़। कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा की एमपी के राजगढ़ में शिव महापुराण कथा चल रही है। कथा में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर हर कोई तर्क देने लगता है पर किसी दूसरे धर्म के बारे बोलने में पीछे हट जाते हैं। सौ सौ बार सोचता है। इसका कारण हमारा सरल और सीधा होना।पंडित मिश्रा की कथा में कुछ बालिकाओं ने शिव तांडव गाया जिससे लोग भक्ति भाव में डूब गए। इधर आयोजकों ने पंडित मिश्रा द्वारा अभिमंत्रित रुद्राक्ष घर घर भिजनवाने की भी बात कही है।

- Install Android App -

राजगढ़ में शिव महा पुराण कथा में पंडित मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसपर हर कोई तर्क देने लगता है। दूसरे धर्म को लेकर कोई बात भी नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सनातनी बहुत सीधे होते हैं। भगवान शिव भोले है तो राम बहुत शांत भगवान और ब्रह्मा, विष्णु जैसे शांति के बारे में सोचने वाले भगवान है। यही कारण है कि सनातन धर्म से जुड़े हुए लोग भी सीधे होते हैं।
शिव महापुराण कथा में उन्होंने कहा कि मुझे अपने धर्म पर भरोसा है। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, माता पार्वती, भोलेनाथ हमारी एक बात सुनते हैं तो फिर इस धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म के बारे में सोचे भी न। पं. मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति को एक जैसा समझे। एक जैसा सोचें। उसका सहयोग करें, तो वह दूसरी जगह क्यों जाएगा।

19 अगस्त से शुरू हुई शिव महापुराण कथा का बुधवार को समापन हो गया। बुधवार को कथा दोपहर 1 बजे की बजाए सुबह 9 बजे से ही शुरु हो गई थी। इसके लिए एक दिन पहले सूचना भी दे दी गई थी।
5 लाख रुद्राक्ष से 31 फीट ऊंचे शिवलिंग का निर्माण घर-घर पहुंचेंगे रुद्राक्ष
बुधवार को कथा का समापन हुआ लेकिन रुद्राक्ष का वितरण नहीं किया गया। आयोजकों ने इसको लेकर एक रूपरेखा तैयार की है जिसमें विभिन्न मंडलियों और वार्ड में या फिर ग्राम पंचायत में सूचना देने के बाद समिति के सदस्य यह रुद्राक्ष वहां पहुंचाएंगे। बता दें कि कार्यक्रम में लगभग 5 लाख रुद्राक्ष से 31 फीट ऊंचे शिवलिंग का निर्माण किया गया। इनका प्रतिदिन अभिषेक भी किया गया, अब यही रुद्राक्ष घर-घर पहुंचाए जाएंगे।