ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, बच्‍चों का मुंडन करवाने जयपुर से लौटी थी

मकड़ाई समाचार भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके में स्‍थित एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है। नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला अपने पति के साथ जयपुर, राजस्थान में मजदूरी करती है। बच्‍चों के मुंडन संस्कार के लिए सोमवार को वह बच्‍चों को लेकर अपने ससुराल आई थी। देव स्थान पर बच्‍चों का मुंडन करवाकर लौटने के बाद बुधवार रात वह खाना खाने के बाद खेत में बने टपरे में सो गई थी। रात करीब 11 बजे गांव में रहने वाला नवल सिंह बंजार उसके घर में घुस गया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो नवलसिंह ने बच्‍चों को जान से मार देने की धमकी देते हुए उसे चुप रहने पर विवश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब बच्‍चे जागे तो उन्‍होंने शोर मचाया। इस पर नवल सिंह वहां से भाग गया। गुरुवार रात को महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। नवल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

- Install Android App -

उधर, गांधी नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली महिला एक साल पहले तक अपने पति के साथ रहती थी। उसका परिचय सईद खान नाम के एक युवक से था। दोनों के बीच का यह परिचय नजदीकी संबंध में बदल गया तो वह सईद के साथ रहने के लिए राजगढ़ चली गई। यहां पर साथ में रहने के दौरान सईद ने महिला के साथ ज्‍यादती की। वह पांच महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों दोनों के बीच मनमुटाव हो गया, जिसके कारण महिला सईद को छोड़कर वापस आ गई। अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।