मकड़ाई समाचार तमिलनाडु |शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात सुबह चार बजे नामक्कल जिले के एक घर में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखे में आग लगने से यह विस्फोट हुआ है। इस हादसे में पटाखा दुकान के मालिक और तीन महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा और कई लोग जख्मी हुए है। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और तफतीश की जा रही हैं। घटना सुबह करीब4 बजे की है।विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आस पास के अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल की गाड़िय़ों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही हैं आखिर इतना सारा पटाखा घर में क्यूं रखा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंस धारक तिल्लई कुमार ने अपने घर में पटाखा क्यों रखा हुआ था। शनिवार तड़के करीब चार बजे विस्फोट हुआ। इसमें तिल्लई कुमार (37), उसकी मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई। तिल्लई की चार साल की बेटी बाल-बाल बच गई।
ब्रेकिंग