jhankar
ब्रेकिंग
रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन बिहार के कटिहार में अनियंत्रित बस ने पिकअप और बाइक को रौंदा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

घुनघुटी के पास पलटी कार, तीन गंभीर, एक की मौत

मकड़ाई समाचार शहडोल। उमरिया जिले के चंदिया में रहने वाला एक परिवार अपने रिश्तेदार के यहां बरसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैतहरी जा रहा था तभी घुनघुटी के पास शुभम ढाबा के नजदीक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें से 9 साल के एक बच्चे की जिला अस्पताल शहडोल ले जाते समय मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रुपेश अग्रवाल पुत्र रणजीत अग्रवाल 50 वर्ष निवासी चंदिया अपने बेटे राघव अग्रवाल 17, राम अग्रवाल 9 तथा अपनी पत्नी आशा अग्रवाल 45 वर्ष के साथ कार में सवार होकर जैतहरी की ओर जा रहे थे। सुबह 10:30 बजे के लगभग कार की स्टेयरिंग अनियंत्रित हो जाने से कार पलट गई।

अचानक स्टेयरिंग के पास आ गया चूहा :

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक रूपेश अग्रवाल निवासी चंदिया खुद कार ड्राइव कर रहे थे। अचानक कार में पहले से रहा एक चूहा अचानक स्टेयरिंग के पास आ गया जिसे हटाने के चक्कर में कार चालक रूपेश अग्रवाल ने हाथ मारा और अचानक सिर नीचे किया तभी स्टेरिंग से नियंत्रण खो गया और कार हिचकोले खाकर पलट गई।

लाया गया शहडोल जिला अस्पताल :

सभी घायलों को जिला अस्पताल शहडोल लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिसमें 9 वर्षीय राम उर्फ रुद्राक्ष अग्रवाल पुत्र रूपेश अग्रवाल की मौत हो गई है। डाक्टरों ने इसे जांच के बाद मृत घोषित किया। घायलों को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर स्वजन पहुंचे अस्पताल : घटना की सूचना मिलते ही स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के स्वजनों को बुलाकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से मृतक की मां का रो रोकर बुरा हाल है । अस्पताल चौकी का स्टाफ पीएम कराने की तैयारी कर रहा है वहीं सूचना पाकर जन पहचान वाले भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।