ब्रेकिंग
गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश सिवनी मालवा: शराब ठेकेदार ने नियमों को ताक में रखकर बिना अनुमति पंचायत क्षेत्र में खोल दी अवैध शरा... हंडिया में मुहर्रम का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए थे पुख़्... हरदा दुखद खबर: पति ने शराब के लिए मांगे पत्नी से रुपए, नहीं देने पर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट मप्र के शहडोल में भारी बारिश से हाहाकार: रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कें और घरों में भी भराया बार... हरदा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही केंद्र की मोदी सरकार -राजेश वर्मा  गुर्जर समाज हरदा के द्वारा मेद्यावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृति वितरण कार्यक्रम  कार्यक्रम आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भव्य चातुर्मास सत्संग का आयोजन आज से: निकलेगी हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली एवं ग्राम चौतलाय से कल...

चाकू की नोंक पर 16 वर्षीय लड़के ने छठी कक्षा की छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, पुलिस ने हिरासत में लिया

दोनों गांव के एक ही स्कूल में पढ़ते थे और लड़का अक्सर लड़की को परेशान करता था

महाराजगंज। एक विचित्र घटना सामने आई है, 8वीं कक्षा का एक छात्र छठी कक्षा की छात्रा के घर में घुस गया और चाकू की नोंक पर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। लड़की के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद 16 वर्षीय लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

- Install Android App -

पूरा मामला यूपी के महाराजगंज का है। बताया जा रहा है कि आरोपी और लड़की दोनों नाबालिग है। दोनों गांव के एक ही स्कूल में पढ़ते थे और लड़का अक्सर लड़की को परेशान करता था। पुलिस के मुताबिक लड़का तीन महीने से लड़की का पीछा कर रहा है। जब लड़की के माता-पिता को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे दूसरे स्कूल में भर्ती करा दिया, लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 4 बजे लड़का अपने एक दोस्त के साथ 14 वर्षीय लड़की के घर पहुंचा। तब लड़की झाड़ू लगा रही थी। उनमें से एक लड़के ने लड़की के गले पर चाकू रख दिया और उसकी मांग पर सिंदूर डाल दिया। लड़की डर गई और शोर मचाने लगी, लेकिन इससे पहले कि कोई वहां पहुंचता, लड़के भागने में सफल रहा। जब लड़की का पिता, जो एक ड्राइवर है, काम के बाद घर लौटे, तो लड़की ने आपबीती बताई। लड़की के पिता ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की पहचान हो गई।