मकड़ाई समाचार ग्वालियर। शहर में इन दिनों बेजाताल पर चाट बेचता एक शख्स काफी चर्चा में बना हुआ है। ये शख्स है गौरव गुप्ता। ये यंहा अपनी गाड़ी पर चाट की दुकान लगाते है। गौरव चर्चा में अपनी चाट की वजह से नहीं बल्कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के हमशक्ल होने की वजह से है। गौरव की शक्ल बिल्कुल अरविंद केजरीवाल से मिलती जुलती है। पहलीबार में कोई भी कहेगा कि ये अरविंद केजरीवाल हैं।
MP NEWS : बैरीकेड टूटने से नीचे गिरे पूर्व विधायक , पूर्व CM की सभा में हुई घटना
शहर के बेजाताल रोड के किनारे चाट बेच रहे शख्स को जो भी देखता है। चकित रह जाता है और सोचने को मजबूर कर देता है कि आखिर ये शख्स है कौन है। क्योंकि इनका चेहरा काफी हद तक अरविंद केजरीवाल से मिलता जुलता है। उनकी दुकान पर चाट, कटोरी चाट, समोसे व गुलाब जामुन खाने के लिए भी लोग दूर-दूर से आते हैं। सोशल मीडिया पर गौरव की खबरें आने के बाद अब वो नेशनल सेंसेशन बन चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग उन्हें ग्वालियर का अरविंद केजरीवाल भी कहने लगे है।
अरविंद केजरीवाल से मिलने की है इच्छा
गौरव की इच्छा भी असली अरविंद केजरीवाल से मिलने की है। गौरव गुप्ता की चर्चा का आलम यह है कि दूर-दूर से लोग उन्हें देखने और उनसे मिलने आते हैं। इसके बाद उनका वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर भी अपलोड कर रहे हैं। गौरव के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी दुकान पर आने वाले लोग उन्हें केजरीवाल कहने लगे। इसके बाद उन्होंने भी अरविंद केजरीवाल की तरह टोपी पहननी शुरू कर दी। अब तो लोग खासतौर से सिर्फ उन्हें देखने ओर साथ में सेल्फी लेने उनकी दुकान तक पहुंचते हैं।