ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

चीनी कपल ने दुबई से चुराया हीरा, भारत में पकड़े गए

दुबईः  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई की एक दुकान से 300,000 दिरहम (करीब 81,000 डॉलर/59 लाख रुपए) मूल्य के हीरे की चोरी करने वाले एक दंपत्ति को नाटकीय घटनाक्रम के बीच भारत के एक हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें वापस यूएई लाया गया है। महिला ने 3.27  कैरेट का हीरा निगल लिया था।

- Install Android App -

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, इन दोनों संदिग्ध लोगों को मुंबई से हांगकांग के लिए रवाना होते समय गिरफ्तार किया गया। दंपत्ति को इंटरपोल और भारत की पुलिस के सहयोग से वापस संयुक्त अरब अमीरात लाया गया। पुलिस ने निगरानी कैमरों का फुटेज जारी किया था, जिसमें दंपति डेरा स्थित आभूषणों की एक दुकान में प्रवेश करते दिख रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुरूष ने दुकान के कर्मचारियों से कुछ खास तरह के रत्न के बारे में पूछकर उनको बात में उलझा दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि उस महिला ने दुकान में हीरे-जवाहरात को प्रदर्शित करने के लिए रखी कांच की आलमारी को खोल कर हीरा चुरा लिया। फुटेज में उसे जैकेट में हीरा छुपाते हुए उस व्यक्ति के साथ दुकान से निकलते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, दुकान के मालिक को तीन घंटे बाद चोरी का पता चला था।