ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

चुनाव से पहले BJP विधायक ने छोड़ी पार्टी , मंत्री और सांसद पर लगाए आरोप

भोपाल:  MP में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच रीवा जिले की सेमरिया सीट की विधायक नीलम मिश्रा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वह टिकट कटने से नाराज थीं। उनके पति अभय मिश्रा पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।

- Install Android App -

भाजपा ने जब उन्हें सेमरिया सीट से टिकट नहीं दिया तो उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय ले लिया। रीवा में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल और सासंद जनार्दन मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नीलम मिश्रा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह किसी भी दल में शामिल न होकर अपने पति और कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा के लिए प्रचार करेंगी।

नीलम मिश्रा ने राज्य के मंत्री और सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों की वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। दोनों नेताओं ने विधायक निधि के कोई और कार्य विधानसभा क्षेत्र में होने नहीं दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के गलत कार्यों का जब पति अभय मिश्रा ने विरोध किया तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसके बाद भी हमारी पार्टी के प्रति नाराजगी नहीं रही।