ब्रेकिंग
Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जय परशुराम के नारों के साथ भव्य निकली शोभायात्रा,विप्रजनों का किया सम्मान

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविवार शाम को मिडिल स्कूल ग्राउंड से यह शोभा यात्रा चांडक चौक,घंटाघर ,जैसानी चौक होती हुई परशुराम चौक पहुंची।

- Install Android App -

परशुराम चौक पर सभी ने प्रतीक चिन्ह का पूजन किया,इसके बाद शोभायात्रा वापस मिडिल स्कूल ग्राउंड पर समाप्त हुई।शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी,मंत्रोच्चार करते हुए विप्रजन,ऑर्केस्ट्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।वहीं महिला एवं पुरुषों द्वारा लगाए गए जय परशुराम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।यात्रा के दौरान बैंड बाजे,डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके।इस दौरान सामाजिक संगठनों,राजनीतिक दलों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।यात्रा समापन के बाद मिडिल स्कूल ग्राउंड पर गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती की गई।इसके बाद सम्मान समारोह हुआ।

कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन लोकेश शर्मा ने दिया,वहीं समाज का प्रतिवेदन महामंत्री सुनील तिवारी ने पढ़ा। कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर,महामंत्री सुनील तिवारी,संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,मनोहरलाल शर्मा, एलएन पाराशर,संयोजक प्रदीप पटेल,नितेश बादर,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,लोकेश शर्मा,युवा इकाई संरक्षक सुधीर शर्मा,राजेंद्र शर्मा,संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक शुक्ला,महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक,कार्यकारी अध्यक्ष अचला गुहा,सचिव अदिति गुरु, महिला इकाई संरक्षक मीना ओझा,आभा तिवारी,युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी,कार्यकारी अध्यक्ष संदीप पुरोहित,सचिव अमित दुबे,सुदीप मिश्रा सहित महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।सफल आयोजन पर अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विप्रजनों का किया सम्मान
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा तहसील अध्यक्ष,इकाई अध्यक्षों का सम्मान किया गया।वहीं आयोजनों में मुख्य रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को विप्र शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।संगठन द्वारा परशुराम गौरव सम्मान लक्ष्मीनारायण बादर,लेखक दुर्गेशनंदन शर्मा,श्रीमती गीता पांडे,मुरारी शर्मा,प्रमोद तिवारी,भूपेश कुमार शर्मा,अनाज से भगवान परशुराम की मूर्ति बनाने वाली कलाकार संजना पाठक,अनुज तिवारी को सम्मान नवाजा गया।इसके बाद महिला इकाई द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान हुआ।