jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्षद मुकेश पराशर का जन्मदिन मनाया

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल मुख्य उपस्थति मे कांग्रेस पार्षदों ने वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद मुकेश पराशर को पुष्पहार पहनाकर केक काटा गया एवं मिठाइयाँ बाँट कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया कि मुकेश पाराशर हमारे वरिष्ठ पार्षद हैं। साथ ही करुनानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के अध्यक्ष है। आज हम सभी की तरफ से पराशर को जन्मदिन की बधाइयाँ सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में हम सब अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। इस दौरान पार्षदगण, रमेश सोनकर, संजय दिशोरे, अक्षय उपरित एवं दिनेश यादव, हरिमोहन शर्मा, कैलाश पटेल, रुपेश पटेल, अरुण तिवारी, बबलू पगारे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।