भिंड: प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के चलते जिले में सरकारी कर्मचारियों द्वारा डाक मत डालने की प्रक्रिया शुरु हुई। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई जिसकी वजह से वहां मौजूद कर्मचारियों ने हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार,इस विधानसभा में लगभग 1200 से अधिक डाक मतदाता हैं जिनको कई बार मतदान का प्रशिक्षण दिया गया है और मत का प्रयोग करने के लिए फॉर्म 12 भी दिया गया। लेकिन यह नहीं बताया गया कि इस फॉर्म को कब और कहां जमा करना है। जिसके चलते अधिकांश कर्मचारियों ने फॉर्म 12 अपने पास ही रखा। लेकिन मतदान के समय कर्मचारियों को कहा गया कि जिनका फॉर्म 12 जमा हो चुका है केवल उन्हीं को मतदान करने दिया जायेगा। जिसके बाद मतदान से वंचित कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद वर्तमान विधायक सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर और एसपी वहां पहुंचे और उनकी कलेक्टर के साथ जमकर बहस भी हुई। इसके साथ ही वहां मौजूद कर्मचारी नारे लगाने लगे जिससे कलेक्टर ने नाराज होकर उन्हें चुप रहने की हिदायत दी।
ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे
पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच! सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म...
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई!
जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा...
हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे
हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी
हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...
एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी
हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |