jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

जीवन के संकट भय को दूर करने बजरंग बाण का पाठ करें,जानिए कैसे करें

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भक्तों को हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। हिंदू धर्म में बजरंग बाण का बड़ा महत्व बताया गया है। मनोकामनाओं की पूर्ति और भय से मुक्ति पाने के लिएहनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ किया जाए, तो यह लाभकारी होता है। हर मंगलवार या शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। बजरंग बाण का पाठ करने से ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं। बजरंग बाण का पाठ करने से जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। इस पाठ से विवाह में आने वाली बाधाएं और वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं बजरंग बाण का पाठ करने के खास नियम।

                                            पाठ के नियम :-

- Install Android App -

मंगलवार के दिन से बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को गलती से भी किसी ओर दिन न शुरू करें। बजरंग बाण का पाठ करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ जरूर किया जाना चाहिए। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए 41 दिनों तक बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। पाठ अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। बजरंग बाण पाठ के दौरान कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पाठ के समय लाल रंग के वस्त्र धारण करें और ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें।जितने दिन भी बजरंग बाण पाठ का संकल्प लें, उतने दिन नशे या मांसाहार के सेवन से दूर रहें|

 पाठ की विधि :- 

बजरंग बाण को सिद्ध करने के लिए विधि का प्रयोग किया जाना चाहिए। बजरंग बाण पाठ के लिए किसी भी मंगलवार रात्रि को 11 से रात्रि 1 बजे तक का समय सुनिश्चित कर ले। सबसे पहले आप  पूर्व दिशा में एक चौकी स्थापित करें। चौकी पर एक पीला या लाल कपड़ा बिछा दें। फिर “ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्” मंत्र कागज पर लिख कर चौकी पर रख दें। चौकी की दायीं तरफ घी का दिया जलाएं और कुश के आसन पर बैठकर करीब पांच बार बजरंग बाण का पाठ करें। इसके बाद कागज पर लिखे मंत्र को उठाकर घर में बने मंदिर में रख दें और रोज उसकी पूजा करें|हनुमान जी को भोग  में केलेे,आम,अमरुद फल तथा सवा पाव या सवा किलो आटे का रोेट या चूरमा देना चाहिए।भगवान रामनाम का उच्चारण और राम भजन अवश्य सुनाना चाहिए।