बताया जा रहा है कि पंडित की हालत पहले से बेहतर है
बांदा। एक पंडित अपने यजमान के घर जीवन में खुशहाली के लिए कथा सुना रहा था। घर में भक्ति भाव से कार्यक्रम चल रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने अवैध तमंचे से पंडित को गोली मार दी। इसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
पूरा मामला बांदा का है। थाना कमासिन के मवई गांव के रहने वाले पंडित जगदीश प्रसाद द्विवेदी जजमान कैलाश यादव के घर कथा सुना रहा था। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले रामकिशोर यादव ने पुरानी रंजिश के चलते अवैध तमंचे से पंडित जगदीश को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि पंडित की हालत पहले से बेहतर है। उनकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।