ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

जेसीओ को गोली मारने वाले जवान को ड्रोन से ढूंढ रही सेना

मकड़ाई समाचार कटनी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी में देर रात एक जवान ने दूसरे जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वो भागकर कमरे में ही छिप गया था। इसके बाद वो रात में भागकर पास के जंगल में छिप गया है। सेना और पुलिस की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि उसके पास रायफल है, जिससे वो किसी पर भी हमला कर सकता है।

यह था मामला

- Install Android App -

माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई है। आरोपित जवान ने कमरे में बंद कर लिया और रायफल में अभी कई राऊंड गोली होने की खबर से आयुध निर्माणी में सनसनी मची गई। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वो जंगल में भाग गया। दोनों जवान डीएससी प्लाटून ओएफके हैं। जवान ने दूसरे जवान को गोली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गेट के अंदर परिसर में मारी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। जवान अभी आत्मसमर्पण के लिए तैयार नहीं है। उससे बात करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि ओएफके में डीएससी के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मारी है। आरोपित जवान का पद हवलदार है। उसका नाम हरक सिंह (54) है। आरोपित जवान जखानी बागेश्वर जिला बागेश्वर उत्तरांचल का रहने वाला है। उसके पास 20 राउंड लोडेड रायफल है। जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक कुमार शिकार पिता बलवीर सिंह(45) निवासी ग्राम लड़वारा थाना बहादुरगढ़ जिला रोहतक हरियाणा है। यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नायब सूबेदार जेसीओ पद पर था। यह भी खबर है कि इवनिंग परेड के दौरान दोनों में विवाद हो गया था।