jhankar
ब्रेकिंग
BREAKING सिवनी मालवा में आधी रात को भीषण हादसा, तेज रफ्तार फोर व्हीलर पुलिया से टकराकर पलटी, 4 लोग घ... हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया

झोलाछाप डॉक्टर की काली करतूत, क्लीनिक पर बंधक बनाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे रातभर अपने क्लीनिक में बंधक बनाए रखा

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी क्लीनिक में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे रातभर अपने क्लीनिक में बंधक बनाए रखा। सुबह होने पर महिला रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार की है। जहां शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे रात भर अपने क्लीनिक पर बंधक बनाए रखा।

बताया जा रहा है कि सुबह होने पर महिला अपने रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मायके वाले घर गई और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर झोलाछाप चिकित्सक सुधीर जायसवाल के खिलाफ तहरीर दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। आनन-फानन में पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी झोलाछाप क्लीनिक संचालक को हिरासत में ले लिया। महिला का कहना है कि उसका पूर्व से डॉक्टर के यहां आना जाना था महिला का विवाह सीतापुर जनपद में हुआ है।