jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

ट्रेलर से टकराई कार, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

कार में सवार दो युवतियों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के भरारी के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। कार में सवार दो युवतियों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मरने वाले तीनों युवक छात्र थे। वे अपने दोस्तों के साथ कोचिंग में एडमिशन के लिए बिलासपुर आ रहे थे।

कोरबा के बुधवारी क्षेत्र में रहने वाले हिमांशु सिंह, सूरज राठौर, अक्षय दूबे, इंदू ठाकुर और तान्या छात्र हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए वे रविवार की रात बिलासपुर आ रहे थे। सुबह चार बजे वे अपनी कार से भरारी के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

- Install Android App -

आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही इसकी जानकारी रतनपुर पुलिस को दी। रतनपुर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हिमांशु सिंह, सूरज राठौर और अक्षय दूबे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इंदु ठाकुर और तान्या गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के स्वजन को इसकी जानकारी दी गई।

सुबह तक नहीं हो पाई थी पहचान

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस बीच मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई थी। कार नंबर के आधार पर उनकी पहचान कर स्वजन को जानकारी भेजी गई। इसके बाद मरने वालों की पहचान हो सकी। वहीं, घायल युवतियों की पहचान में भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।