ब्रेकिंग
देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा... सिवनी मालवा: समय से स्कूल नहीं पहुँच रहे शिक्षक, प्रवेश उत्सव के बाद से ही शासकीय प्राथमिक शाला चांग... तलाकशुदा पति ने किया पत्नि से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज  प्रभारी मंत्री श्री सारंग 4 जुलाई को हरदा जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कलेक्टर श्री जैन ने लेपटॉप वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में द... सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा।

डिंडौरी नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा, सुनीता सारस अध्यक्ष निर्वाचित

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। नगर परिषद डिंडौरी में भाजपा प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सारस ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ममता सरैया को 6 और काग्रेस प्रत्याशी अनीता सारस को 8 मत मिले, एकमत रिजेक्ट हो गया। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि डिंडौरी नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। कांग्रेस और भाजपा के 6-6 पार्षद विजयी हुए थे। तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी चुनाव में जीत दर्ज की थी। भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीय तीन पार्षद विगत एक पखवाड़े से दूसरे जिलों में सैर कर रहे थे, उसके बाद भी चुनाव परिणाम भाजपा के लिए चौंकाने वाले सामने आए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से 5 बार से लगातार पार्षद रितेश जैन प्रत्याशी बन रहे हैं। भाजपा द्वारा अभी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। अध्यक्ष पद में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पटाखे फोड़ने के साथ मिठाइयां बांटी जा रही हैं। भाजपा जिस तरह से चुनाव को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, ऐसे में यह परिणाम भाजपा संगठन के लिए बहुत ही निराशाजनक माने जा रहे हैं। जिला पंचायत गंवाने के बाद भाजपा डिंडौरी नगर परिषद वह भी गंवा दिया है।