jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

डूबने की शिकायत पर पुलिस गोताखोर नदी में खोज रहे,वो घूम रही थी अजमेर

मकड़ाई समाचार मंदसौर।आजकल प्यार मोहब्बत के चक्कर में युवक युवति अपने मां पिता के साथ पुलिस व समाज को भी परेशान कर रहे है। मंदसौर के अभिनंदन नगर क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती के बायपास स्थित शिवना पुल से कालाभाटा बांध के बेकवाटर में गिरने की सूचना पर लगभग दो दिन तक पुलिस व गोताखोर उसे पा में तलाशते रहे।डूबने की झूठी खबर फैलाकर अपने प्रेमी के संगे पहले अजमेर व फिर चित्तौड़ पहुंच गई। जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो दोनों सोमवार सुबह घर लौट आए। फिलहाल युवक-युवती दोनों ही अपने-अपने घर चले गए हैं और अब पुलिस झूठी खबर फैलाने के मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही हैं।

पिता को मोबाइल पर बेटी के डूबने की सूचना मिली

- Install Android App -

कोतवाली टीआइ अमित सोनी ने बताया कि युवती शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे अपने घर से निकली थी। शाम करीब 5.30 बजे किसी ने युवती के पिता को मोबाइल पर सूचना दी कि आपकी बेटी कालाभाटा बांध के पास बायपास स्थित शिवना पुल पर स्कूटी खड़ी कर पानी में कूद गई है। इसके बाद पिता और स्वजन घबराते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां स्कूटी व युवती की चप्पलें भी मिली।सीएसपी सतनामसिंह, नई आबादी थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया सहित एसडीआरएफ व नपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी में युवती को तलाशने का काम शुरू कराया।

फोन करने वाले का पता किया तो खुला सारा राज

कड़कड़ाती ठंड में गोताखोर रात 10.30 बजे तक कालाभाट बांध के बैकवाटर में युवती को खोजते रहे। इसके बाद सर्च आपरेशन रोक दिया गया। रविवार सुबह से फिर टीम पानी में युवती को खोजने उतरी। पर कहीं भी अता-पता नहीं मिला। इस चक्कर में पुलिस अधिकारी और गोताखोर दोनों परेशान होते रहे।इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने युवती के पिता से फोन करने वाले युवक के नंबर लिए और उसकी जांच-पड़ताल शुरू की तो वह सिम 21 वर्षीय आर्यन खां मेवाती निवासी संजीत रोड के नाम से मिली। यह नंबर बंद आ रहा था और पुलिस आर्यन को खोजने गई तो वह भी घर से गायब था। इसके बाद पुलिस को शक हो गया कि दोनों गायब हैं। कार्रवाई शुरू की तो पता चला की आर्यन और युवती अजमेर में थे और रविवार को चित्तौड़ आ गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को चित्तौड़ से दस्तयाब कर लिया। सोमवार सुबह दोनों को मंदसौर ले आया गया। जहां से युवती अपने माता-पिता के घर चली गई।