jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

तितली तूफान: ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 61

भुवनेश्वरः ओडिशा में चक्रवाती तूफान तितली और उसके बाद हुए भूस्खलन में चार और लोगों के मारे जाने की पुष्टि होने के साथ ही शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को मृतकों की संख्या 57 होने की जानकारी दी थी, जिसे आज बढ़ाकर 61 कर दिया गया। ओडिशा के दो जिलों गजपति में 39 और गनजम में 12 लोगों की मौत हुई है।

क्या कहा मुख्य सचिव ने
चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा करने वाले ओडिशा के मुख्य सचिव ए. पी. पाधी ने पत्रकारों को कहा कि अभी तक 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन 11 अन्य मौतों की पुष्टि कर रहा है। इन 11 लोगों में आंध्र प्रदेश से मछली पकड़ने के लिए गोपालपुर आए तीन मछुआरे भी शामिल हैं।  मुख्य सचिव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्य पूरे जोरों पर है। उन्होंने कहा गजपति और गनजम जिलों के पीड़ित परिवारों को 11 करोड़ की सहायता प्रदान की जा चुकी है। गनजम जिले में यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

- Install Android App -

सरकार ने क्या कहा
ओडिशा सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पाधी ने बताया कि गजपति और गनजम जिलों में सड़कों की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और दो दिन के भीतर 90 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में सभी ट्यूबवेल की मरम्मत कर दी गई है और सभी स्थानीय निकायों और 80 फीसदी से अधिक गांवों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।

कितने हुआ नुकसान
चक्रवाती तूफान तितली और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य के 17 जिलों में 2.7 लाख हेक्टेयर की फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकारी आकलन के अनुसार तूफान और बाढ़ से कुल 2770.28 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार से 1000 करोड़ की अंतरिम सहायता की मांग की है।