jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो मासूमों की मौत

दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपित कार चालक फरार हो गया

- Install Android App -

जांजगीर-चांपा। चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपित कार चालक फरार हो गया। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित स्वजन और स्थानीय लोगों ने चांपा – कोरबा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे उसी दौरान चांपा-कोरबा मार्ग पर उच्चभिठ्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपित कार चालक फरार हो गया, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।