jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

तेरहवीं के कार्यक्रम में एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़े

दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। झगड़े में एक गुट की किन्नर गुरु जख्मी हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किन्नर करिश्मा अख्तर अंसारी (36) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करिश्मा ने झगड़े के दौरान अपनी चेन भी गायब होने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

करिश्मा अख्तर अंसारी नामक किन्नर अपने शिष्यों के साथ लक्ष्मी नगर के किशनकुंज इलाके में रहती है। इनके एक साथ किन्नर विमला की पिछले दिनों मौत हो गई थी। गुरुवार को उसकी तेरहवी का आयोजन किया गया था। करिश्मा अपने शिष्य फरहा खान, रचना, करीना वंदनी, मधु व मीरा के साथ वहां पहुंची। दूसरे गुट की खुशबू नामक किन्नर भी अपने आधा दर्जन से अधिक शिष्यों के साथ वहां पहुंची। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी नगर इलाके को लेकर करिश्मा और खुशबू में बातचीत होने लगी। थोड़ी देर में ही दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद वह मारपीट में तब्दील हो गई।आरोप है कि खुशबू ने अपने शिष्य जूही, हिना, रेशमा, बिजली, सीमा, पूजा, आशा व संगीता के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले में किसी ने करिश्मा की चेन भी तोड़ ली। उसका कुछ हिस्सा तो मिल गया, लेकिन बाकी चेन नहीं मिली। झगड़े के बाद आरोपी फरार हो गए।