jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

थाने में पुलिसकर्मियों ने नही सुनी युवक की फरियाद, दुखी होकर खाया जहर, थाने में मच गया हड़कंप

 तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचार जारी

पुलिस से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

पीड़ित युवक बोला पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई

- Install Android App -

केके यदुवंशी मकड़ाई समाचार
सिवनी मालवा ।पुलिस से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया जहां डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। पीड़ित युवक बोला पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी इसलिए ऐसा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण बाथव पिता शम्भू दयाल बाथव कोलीपुरा मोहल्ला निवासी ने पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज होकर गुस्से में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर सिवनीमालवा थाने से पुलिस भी अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज किये।
पीड़ित युवक के पिता शम्भू दयाल बाथव ने बताया की उनके पुत्र के ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और पहले भी उसके साथ मारपीट की थी जिसके बाद उनके द्वारा सिवनी मालवा थाने में शिकायत की थी। शुक्रवार दोपहर में ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच की गई मामला बढ़ते देख सिवनी मालवा थाना पहुंचा और पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई एवं पुलिस कर्मियों से साथ में चलने को कहा जिस पर पुलिसकर्मियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित युवक ने थाने में बोलकर आया था की मै जहर खा लूँगा और जब पुलिस नहीं आई तो युवक ने जहर खा कर खुद की जान देने का प्रयास किया।
इस सम्बंध में एसडीओपी सौम्या अग्रवाल का कहना है की श्रवण बाथव युवक है इनके और इनके परिजनों के बीच विवाद हुआ था। जिसमे मारपीट भी हुई थी, जिस पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया था। श्रवण बाथव उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने गए थे। चूंकि गिरफ्तारी नहीं हो पाई जिस पर उन्होंने जहर पी लिया पूरे मामले की जांच की जा रही है।
—————————————