ब्रेकिंग
झाबुआ : जिले में लगतार अवैध शराब के विरूद्ध में अभियान जारी: 121 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त  सिवनी मालवा: कॉलोनी बनाने के लिए काट दिए हरे भरे पेड़: जिम्मेदार बोले जांच करा कर की जायेगी कार्रवाई  हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं Harda news: रेलवे स्टेशन के सामने सौंदर्यीकरण के नाम पर 45 दुकानदारों को बेदखली के आदेश! कांग्रेस प्... शराब: जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत!  पुलिस ने 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार! आज का मौसम दिल्ली पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हीटवेव का खतरा तो मध्य भारत मे आँधी बारिश की सम्भावन... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की 24वीं किस्त मिलने वाली है, जानें तारीख और पूरा अपडे... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा विधायक डॉ. दोगने ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन किया

दक्षिणी ताइवान की एक रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 46 लोगों की मौत, 50 से अधिक झुलसे

aiwan Fire : दक्षिणी ताइवान में गुरुवार रात एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग झुलस गये। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक 13 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में तड़के करीब तीन बजे आग लगी। आग बेहद भयंकर थी और इसने इमारत की कई मंजिलों को नष्ट कर दिया। दमकलकर्मियों ने निचली मंजिलों की आग बुझा दी है, और तलाश और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि 55 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दोपहर तक दमकलकर्मी खोज और बचाव कार्य में जुटे रहे। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

- Install Android App -

आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत लगभग 40 साल पुरानी है, जिसमें निचले स्तर की दुकानें और ऊपर के अपार्टमेंट हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत के निचले स्तर की मंजिलें पूरी तरह जल गई हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने तड़के करीब तीन बजे विस्फोट की आवाज भी सुनी थी।

काऊशुंग शहर दक्षिणी ताइवान में एक विशेष नगर पालिका है और यहां की आबादी करीब 30 लाख है। यह ताइवान का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर और दक्षिणी ताइवान का सबसे बड़ा शहर है। यहां का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी ताइवान में दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। वहीं काऊशुंग का बंदरगाह ताइवान में सबसे बड़ा बंदरगाह है।