दबंगो द्वारा दो करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप प्रत्यारोप के बाद मकड़ाई समाचार की ग्राउंड रिपार्ट, झूठ बोल रही महिला आरोप है झूठे , जानिये पूरी सच्चाई
मकड़ाई समाचार हरदा। सिराली में बीते एक सप्ताह से क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर पाल की मृत्यु होने के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने उनकी दो करोड़ की संपत्ति परिवार के लोगो के द्वारा हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत कर मीडियाकर्मियों के समक्ष कहा कि मेरे पति की मौत के बाद हमारे परिवार के लोगो ने उनकी दो करोड़ की संपत्ति हड़प ली। मकान पर ताला लगा दिया हम लोग फुटपाथ पर आ गए। मीडियाकर्मियों को झूठी असत्य जानकारी देकर एक ऐसा परिवार जो हमेशा सामाजिक क्षेत्र में आगे रहते आया है। समाजसेवी स्वर्गीय हरिशंकर पाल जिन्हें लोग पाल साहब के नाम से जानते थे। उनके परिवार के ऊपर आरोप लगाकर उनको बदनाम किया गया। उनकी साफ सुधरी छवि धूमिल की गई। मीडिया कर्मियों द्वारा भी एक पक्षीय खबरो का प्रकाशन किया गया वह भी गलत है। दूसरे पक्ष की बात भी रखना चाहिए था कि दो करोड़ की संपत्ति हड़पने के आरोप में कितनी सच्चाई है। क्या जिन लोगो पर आरोप लगाए गए वो वास्तव में दबंग है। क्या पूर्व में उनके खिलाफ और भी सम्पत्तियों पर कब्जा किया गया है। उनकी बात रखना भी हमारा दायित्व है।
महिला ने यह कि थी शिकायत, यह थी अखबारों में प्रकाशित खबर
दबंगों ने किया डॉक्टर की चल अचल संपत्ति पर कब्जा पत्नी एवं चार बच्चों को किया बेदखल महिला ने की थाने में शिकायत
नगर के मशहूर डॉ आर बी पाल जो कि विगत 30 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे थे जिनका विगत दिनों स्वर्गवास हो गया सूचना मिलते ही उनकी पत्नी व बच्चे उनके पैतृक गांव महेंद्रगांव पहुंचे पति पत्नी दुर्गाबाई एवं चार बच्चे जिनको पता चला कि उनके सर से पिता एवं पति का साया तो चला गया साथ में उनकी संपूर्ण प्रॉपर्टी मकान दुकान एवं बैंक बैलेंस सभी उनके रिश्तेदारों ने आपस में बाट ली एवं कुछ प्रॉपर्टी दूसरे लोगों को बेच दी और मकान में ताला लगा दिया जिससे डॉक्टर की पत्नी और बच्चे सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है इस हेतु थाना में आवेदन प्रस्तुत किया है ।
दो करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप
2 करोड़ से अधिक की संपत्ति दबंगों ने हड़पी मृतक डॉक्टर आर बी पाल की पत्नी दुर्गा बाई ने थाने में आवेदन देकर कहा कि मेरे मृतक पति की चल अचल संपत्ति लगभग दो करोड़ रूपए की है जिसमें बीच बाजार में 2600 वर्ग फीट का दो मंजिला मकान एवं उसमें बनी चार दुकान और पुराना बस स्टैंड के पास खुदिया रोड पर 1200 वर्ग फिट में बना मकान और दुकान बैंक में एफ डी की राशि बैंक पासबुक पैन कार्ड मोबाइल एवं बैंक में जमा राशि सभी परिवारजनों के द्वारा हड़प ली जिसकी जानकारी मुझे एवं मेरे परिवार के कोई भी सदस्य को नहीं दी जा रही है और घर से बाहर निकाल कर दबंगों द्वारा घर में ताला लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित परिवार ने महेंद्रगांव निवासी राहुल पाल पिता हरिशंकर पाल एवं संतोष पाल पिता लच्छीराम पाल दोनों के खिलाफ शिकायत की है ।
वेवा दुर्गा बाई ने बताया कि मैं अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बाहर निवास कर बच्चों को पढ़ा रही थी इसी बीच मेरे पति की मौत हो गई मेरे पति की सारी संपत्ति रिश्तेदारों ने हड़प ली है और मुझे अपना हक नहीं दिया जा रहा है मैंने सिराली थाने में शिकायत दर्ज कराई है बेवा दुर्गाबाई ने कहा कि मेरे पति की तबीयत खराब हुई जिसकी मुझे जानकारी नहीं दी गई और उनकी मृत्यु के उपरांत सारी संपत्ति हड़प ली है अब मैं मेरा बेटा और बेटी के पास परिवार के पालन पोषण के लिए कुछ भी नहीं बचा है मेरे द्वारा प्रशासन से न्याय की उम्मीद के चलते आवेदन प्रस्तुत किया I
मकड़ाई समाचार की टीम की ग्राउंड रिपोर्ट न पक्ष न विपक्ष केवल निष्पक्ष
दो करोड़ की कोई भी संपत्ति पर नही है अवैध कब्जा, राहुल पाल बोला करूंगा मानहानि का केस दर्ज

जानकारी देते हुए राहुल पाल ने बताया कि डॉक्टर आर बी पाल मेरे दादा जी थे। वो बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। मेरी काकी और उनके बेटे बेटी वर्ष 2008 में उन्हें छोड़कर चले गए थे। हम लोगो ने उनकी देखरेख कि बुढ़ापे का सहारा भी बने, उनकी पत्नी व बेटा बेटी उनकी मौत के बाद अंतिम संस्कार में भी नही आये। उनकी मौत की तेरहवीं व घाट पंगत में वह आये। वर्ष 2008 से उनकी मृत्यु तक उनके द्वारा कभी भी डॉक्टर आर बी पाल के हालचाल नही लिये गए। यहां तक कि पिछले 3 माह तक उनका इलाज बैतूल नागपुर इंदौर खण्डवा में चल रहा था। उनको टीवी केंसर रोग से पीड़ित थे। में स्वयं रहा उनके साथ रह हम लोगो ने लगातार उनका इलाज करवाया। डॉक्टर पाल की तबियत खराब होने पर काकी दुर्गाबाई के भाई राजू पाल को मोबाइल फोन पर जानकारी जनवरी माह 2022 में दी गई। उसके बाद अगस्त 2022 को फोन लगाकर जानकारी दी गई। कि काकी दुर्गाबाई से सम्पर्क करवा दो लेकिन उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।
डॉक्टर पाल ने जीते जी सिराली का एक मकान जिसमे 4 दुकान है। वह हमको बेचा है। जिसकी रजिस्ट्री हमारे पास है। जिसकी बाजार मूल्य कीमत 53 लाख है। और एक मोटरसाइकिल है। जो स्टांप पेपर पर हमें बेची गई। इसके अलावा उनकी किसी भी अन्य सम्पत्ति पर हमारा किसी भी प्रकार का कोई कब्जा नही है। हम लोगो ने काकी दुर्गा बाई को जो दस्तावेज थे। बैंक पासबुक आधार कार्ड ऋण पुस्तिका सभी उनको दे दिये उसके बाद भी हमारे ऊपर झूठा आरोप लगाकर अखबारों ने भ्रामक खबर लगवाकर हमको बदनाम किया गया। यहां तक कि हम लोगो ने दादा जी डॉक्टर पाल के बुढ़ापे में उनको कभी भी अकेलापन महसूस नही होने दिया। हम लोगो ने उनकी सेवा रात दिन की इस बात का गवाह पूरा महेंद्र गॉव है। वहा के लोग है। राहुल ने बताया कि उनकी तेरहवीं में लगभग हजारों लोग घर पर शोक सवेंदना व्यक्त करने आये क्योकि वह सिराली क्षेत्र एक प्रसिद्ध डॉक्टर थे। उन्होंने जीते जी मई 2022 में लगभग 5 माह पहले मकान हमे बेचा जिसकी रजिस्ट्री हमारे पास है। इसके अलावा खुदिया रोड़ की 4 एकड़ भूमि हरदा में अभिषेक ग्रीन वेली का प्लाट काकी दुर्गा बाई के नाम है। जिस पर हम लोगो ने कब्जा नही किया। काकी दुर्गा बाई के पास करोड़ो की जमीन होने के बाद वह मीडिया के समक्ष झूठ बोल रही है कि दो करोड़ की प्रॉपर्टी राहुल पाल संतोष पाल ने हड़प ली। और हम फुटपाथ पर आ गए। राहुल ने बताया कि महिला दुर्गा बाई झूठ बोल रही है। और उसका झूठ जनता के सामने आना चाहिए इसलिये मेने अपनी बात रखी। राहुल ने आरोप लगाया कि दुर्गा बाई वह उसके भाई राजू पाल, राजा पाल, संजय पाल ने धमकी दी है कि इटारसी के गुंडे वुलवाकर तुमको मार डालेंगे। जिसकी लिखित शिकायत राहुल ने सिराली थाने मे की है। फिलहाल महिला दुर्गाबाई ने सिराली तहसीलदार कार्यालय में केस लगाया है। राहुल पाल ने कहा कि मुझे न्यायालय पर भरोसा है।
इस खबर से संबंधित दस्तावेज।मकड़ाई समाचार के पास उपलब्ध है।