ब्रेकिंग
बनासकांठा दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को हर तरह से की जा रही है मदद: कलेक्टर श्री सिंह कुकरावद/सुल्तानपुर: लाइसेंसी दुकान की तरह बिक रही कुकरावद में अवैध शराब, न रोकने वाला ओर नहीं टोकने ... LPG गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा पेट्रोलियम मंत्री ने किया ऐलान सिवनीमालवा: ज्वेलरी की दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण ले उड़े चोर हंडिया: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई मजदूरों की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने... ट्रम्प के टेरिफ का कहर पूरी दुनिया के शेयर बाज़ार भारी गिरावट !  अन्य देशो की उपेक्षा भारत मे नुकसान... हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन।

दमोह उपचुनाव में अब तक 47.83 प्रतिशत मतदान

मकड़ाई समाचार दमोह। दमोह विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं, 3 बजे तक 47.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कोरोना संक्रमण को लेकर मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए हैं। अंदर जाने से पहले मतदाता का तापमान जांचा जा रहा है, वोट देने के बाद हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर और साबुन का इंतजाम है। यहांं दो महिलाओं सहित 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन के बीच है। राहुल लोधी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में वे विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इस उपचुनाव में वे भाजपा के प्रत्याशी हैं। उपचुनाव के नतीजों से तय होगा कि मतदाताओं ने उनके भाजपा में जाने पर सहमति दी है या उनका फैसला नामंजूर कर दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान : कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने पीजी कॉलेज मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। मतदान के दौरान उन्हें मतदान केंद्र के अंदर हाथ का पंजा दिखाते हुए वीडियाे वायरल हो रहा है।

दमोह के रामकुमार स्कूल में बने मतदान केंद्र में मतदाता कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गोलों में खड़े होकर मतदान केंद्र के अंदर जा रहे हैं। वहीं एहतियात के तौर पर उन्हें, ग्लब्ज व सैनिटाइजर दिया जा रहा है।

मास्क पहनना अनिवार्य, मतदान केंद्र पर तापमान की जांच

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाता के तापमान की जांच की जा रही है। तापमान अधिक होगा तो दस मिनट बाद फिर से जांच की जाएगी। इसमें भी तापमान अधिक पाया गया तो मतदान के अखिरी में उससे मतदान कराया जाएगा। हर मतदाता को मास्क पहनना अनिवार्य है। मतदान केंद्र पर साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था है।

- Install Android App -

मालूम हो, विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 39 हजार 808 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 24 हजार 345 पुरुष एवं एक लाख 15 हजार 455 महिलाएं और आठ थर्ड जेंडर हैं। कुल मतदाताओं में 80 वर्ष से अधिक उम्र के दो हजार 647 और एक हजार 28 दिव्यांग मतदाता हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 129 और पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 437 है।

359 केंद्रों पर मतदान

उपचुनाव के लिए मतदान शाम सात बजे तक चलेगा। इस दौरान कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कुल 359 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। उप निर्वाचन में एक-एक सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक, 68 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। एक हजार 448 पोलिंग कर्मचारी और 432 रिजर्व पोलिंग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सीआरपीएफ की महिला जवान भी तैनात

सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तीन और एसएएफ की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 859 डीपीएफ, 413 होम गार्ड और 359 एसपीओ तैनात किए गए हैं। 219 स्थानों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई हैं। विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार 163 हथियार जमा कराए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्र 123 हैं।